मलेशिया: कुआलालंपुर में भूकंप के तेज झटके, मापी गई 6.6 की तीव्रता

Earthquake in Malaysia मलेशिया में आए भूूकंप के झटके की तीव्रता 6.6 मापी गई है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई। इसके अनुसार दोपहर 12 बजे के करीब झटके आए हैं। अभी किसी नुकसान की जानकारी नहीं है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 01:29 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 01:29 PM (IST)
मलेशिया: कुआलालंपुर में भूकंप के तेज झटके, मापी गई 6.6 की तीव्रता
मलेशिया में आया 6.6 की तीव्रता वाला भूकंप

कुआलालंपुर, एएनआइ। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर(Kuala Lumpur) में शुक्रवार दोपहर के 12.03 बजे भूकंप के तेज झटके की खबर है। रिक्टर स्केेल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत और सम्पत्ति के नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है।

An earthquake of magnitude 6.6 on the Richter scale hit 642km WSW of Kuala Lumpur, Malaysia at 12:03 pm today: National Centre for Seismology— ANI (@ANI) May 14, 2021

इससे पहले वर्ष 2015 के जून में यहां 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

इंडोनेशिया व जापान में आए आज भूकंप के तेज झटके

मलेशिया के बाद इंडोनेशिया में भी भूकंप की खबर है। यहां के तटीय इलाके में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर यहां भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र की ओर से यह जानकारी मिली। इंडोनेशिया में आए झटकों का केंद्र उत्तरी सुमात्रा के पादांग सिडेम्पुआन शहर के दक्षिण-पश्चिम में 299 किलोमीटर की दूरी पर जमीन की सतह से 12 किलोमीटर की गहराई में था। इडोनेशिया की नियास रिसर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रवक्ता ऑगस वीबीसोनो ने बताया कि भूकंप के झटके काफी तेज थे, लेकिन इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इन झटकों से यहां के लोग डर गए क्योंकि इसके बाद सुनामी की संभावना बन जाती है। उल्लेखनीय है कि वर्ष  2004 में भी सुमात्रा (Sumatra Earthquake) में 9.1 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद आई सुनामी में पूरे क्षेत्र के 220,000 लोगों की मौत हो गई थी। इन दोनों से पहले जापान के होंशू द्वीप के पूर्वी तट पर भी  आज सुबह 5.28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 6.0 आंकी गई। इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। 

chat bot
आपका साथी