अफगान बलों ने तालिबान से गुजारा जिले पर नियंत्रण हासिल किया, 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादी हताहत

पुनः कब्जा करने के दौरान अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों (ANDSF) ने 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसमें कई घायल हो गए। साथ ही उनके भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद नष्ट कर दिए गए।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 02:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 02:40 PM (IST)
अफगान बलों ने तालिबान से गुजारा जिले पर नियंत्रण हासिल किया, 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादी हताहत
अफगान बलों ने तालिबान से गुजारा जिले पर नियंत्रण हासिल किया, 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादी हताहत

हेरात, एएनआइ। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफगान बलों ने पश्चिमी प्रांत हेरात में तालिबान से गुजारा जिले पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। पुनः कब्जा करने के दौरान, अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों (ANDSF) ने 100 से अधिक तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसमें कई घायल हो गए। साथ ही उनके भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद नष्ट कर दिए गए।

मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया, 'अफगान वायु सेना (AAF) के समर्थन से ANDSF और सार्वजनिक विद्रोह बलों ने आज हेरात प्रांत के गुजारा जिले को तालिबान आतंकवादियों के नियंत्रण से मुक्त कर लिया। परिणामस्वरूप 100 से अधिक तालिब आतंकवादी मारे गए और घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में उनके हथियार नष्ट कर दिए गए।'

अफगानिस्तान में हाल के हफ्तों में हिंसा बढ़ी है क्योंकि तालिबान ने नागरिकों, अफगान रक्षा और सुरक्षा बलों के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं। यह युद्धग्रस्त देश से विदेशी सैनिकों की वापसी के एलान के बाद सब हो रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में, तालिबान देश के पूर्वोत्तर प्रांत तखर सहित अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा कर लिया।

अफगान विदेश मंत्रालय के अनुसार तालिबान ने 193 जिला केंद्रों और 19 सीमावर्ती जिलों पर कब्जा कर लिया है। तालिबान ने तखर, कुंदुज, बदख्शां, हेरात और फराह प्रांतों में देश भर में 10 सीमा पार करने वाले बिंदुओं पर भी नियंत्रण कर लिया है, जिससे इन क्षेत्रों में सीमा पार से आवाजाही और व्यापार पूरी तरह से बंद हो गया है।

मंत्रालय ने आगे खुलासा किया कि 14 अप्रैल से, लगभग 4,000 ANDSF कर्मी मारे गए हैं, 7,000 से अधिक घायल हुए हैं और लगभग 1,600 को तालिबान द्वारा पकड़ लिया गया। हिंसा में महिलाओं और बच्चों सहित 2,000 से अधिक नागरिक मारे गए, जबकि 2,200 घायल हुए।

chat bot
आपका साथी