अफगान सेना को मिली बड़ी सफलता, गृहयुद्ध में हाई प्रोफाइल तालिबान वार्ताकार के बेटे अब्दुल हक ओमारी को मार डाला

तालिबानियों के लगातार हमलों और आतंक के बीच युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान के संघर्ष में अफगान सेना को एक बड़ी सफलता मिली है।‌ अफगानी सेना ने पख्तिया में तालिबान के उप सैन्य प्रमुख अब्दुल हक ओमारी को मार डाला है।

By Ashisha SinghEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 02:53 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:53 PM (IST)
अफगान सेना को मिली बड़ी सफलता, गृहयुद्ध में हाई प्रोफाइल तालिबान वार्ताकार के बेटे अब्दुल हक ओमारी को मार डाला
अफगान सेना को मिली बड़ी सफलता गृहयुद्ध में हाई प्रोफाइल तालिबान वार्ताकार के बेटे अब्दुल हक ओमारी को मार डाला

एजेंसी। तालिबानियों के लगातार हमलों और आतंक के बीच युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान के संघर्ष में अफगान सेना को एक बड़ी सफलता मिली है।‌ अफगानी सेना ने पख्तिया में तालिबान के उप सैन्य प्रमुख अब्दुल हक ओमारी को मार डाला है। बता दें कि अब्दुल हक ओमारी तालिबान नेता का बेटा था, जो दोहा में तालिबान वार्ता दल का भी हिस्सा हैं। लंबे वक्त से चल रहे अफगानिस्तान में तालिबानियों के आतंक के बाद अफगान सेना के लिए यकीनन यह बड़ी उपलब्धि है।

मारा गया अब्दुल हक ओमारी

पख्तिया में तालिबान का उप सैन्य प्रमुख अब्दुल हक ओमारी एक तालिबान नेता का बेटा था जो दोहा में तालिबान वार्ता दल का भी हिस्सा है। अफगानिस्तान के एक समाचार संगठन ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में तालिबान वार्ता दल के सदस्य अनस हक्कानी, ने इस बात कि पुष्टि की और कहा कि 'दोहा में तालिबान वार्ताकार मोहम्मद नबी ओमारी के बेटे अब्दुल हक ओमारी अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ सीधी गोलाबारी में मारे गए हैं।'

हक्कानी ने की ट्विटर पर ओमारी के निधन की पुष्टि

अफगान सेना द्वारा तालिबान के उप सैन्य प्रमुख अब्दुल हक ओमार की गई हत्या के बाद तालिबान वार्ता दल के सदस्य अनस हक्कानी ने मंगलवार 27 जुलाई को अपने ट्विटर हैंडल पर ओमारी के निधन की पुष्टि की। हालांकि, अनस हक्कानी ने इस बात का विवरण नहीं दिया कि आतंकवादी कब, कहां कैसे मारा गया था। बता दें कि मोहम्मद अनस हक्कानी, तालिबान वार्ता दल के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। और उनका जन्म पक्तिया प्रांत में हुआ था। अनस हक्कानी, अमेरिकी विश्वविद्यालय अफगानिस्तान में पढ़ाने वाले दो विदेशी प्रोफेसरों के बदले में 2019 में जेल से रिहा किया गया था। अनस हक्कानी, हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी के बेटे हैं और 2014 में अफगान सेना द्वारा कब्जा किए जाने से पहले वह दूसरे स्थान पर था। 

chat bot
आपका साथी