तालिबान के हमलों के कारण अफगान सेना प्रमुख की भारत यात्रा स्थगित
अफगान सेना के प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदजई चार दिवसीय (27-30 जुलाई) दौरे पर भारत आने वाले थे। मगर अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते हमलों की वजह से भारत की यात्रा स्थगित कर दी है। हालांकि अहमदजई का यह दौरा कई महीने पहले से ही निर्धारित था।
नई दिल्ली, एएनआइ। अफगानिस्तान में तालिबान और अफगानी सेना के बीच जंग चल रही है। अफगान सेना के प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदजई चार दिवसीय (27-30 जुलाई) दौरे पर भारत आने वाले थे। मगर, अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते हमलों की वजह से भारत की यात्रा स्थगित कर दी है। हालांकि, अहमदजई का यह दौरा कई महीने पहले से ही निर्धारित था।
जाने कहां-कहां जाने वाले थे अफगान सेना के प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदजई :
अफगानी सेना प्रमुख अहमदजई तालिबान के मुद्दे पर भारत में शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करने वाले थे। इस दौरे में भारतीय समकक्ष, जनरल एम एम नरवणे के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और दूसरे वरिष्ट नेतृत्व से मुलाकात कर अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा करने वाले थे। विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षित अफगान के 300 कैडेट से मिलने के लिए वह पुणे जाने वाले थाे। साथ ही उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना था, इसके अलावा वीरगति को प्रप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंडिया गेट स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल जाने वाले थे।
यात्रा स्थगित करने की मुख्य वजह:
अफगानिस्तान में तालिबान आतंकियों द्वारा हमले बढ़ाने की वजह से यात्रा स्थगित कर दी गई है। अफगानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में लड़ाई बढ़ गई है, क्योंकि अफगान बलों ने तालिबान द्वारा कब्जा किए गए जिलों और प्रमुख केंद्रों को वापस लेने का प्रयास किया था। साथ ही कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने हवाई हमले कर तालिबान को रोकने की कोशिश भी की थी।
भारत अफगानिस्तान के 300 सैनिकों के प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और घायल अफगान सैन्य कर्मियों के चिकित्सा उपचार में भी भारत मदद कर रहा हैं। दरअसल, अमेरिकी सेना द्वारा अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से अफगानिस्तान में गृहयुद्ध शुरू हो गया। तालिबान आतंकियों ने अफगानिस्तान के आधे से अधिक हिस्से पर फिर से कब्जा कर लिया है।