जर्मनी : आपराधिक मामलों में गिरफ्तार महिला पर लगा मुसलमानों और राजनेताओं पर हमले की साजिश का आरोप

म्यूनिख के अभियोजक का आरोप है कि महिला ने मई 2020 में जेनोफोबिक और एक्मस्ट्रीम-राइट विचारों से प्रेरित होकर फायरबोम्बिंग हमले की योजना बनाई थी। उस पर आरोप है कि उसने बम बनाने की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड की थी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 04:51 PM (IST)
जर्मनी : आपराधिक मामलों में गिरफ्तार महिला पर लगा मुसलमानों और राजनेताओं पर हमले की साजिश का आरोप
सितंबर महीने में हुई थी महिला की गिरफ्तारी

बर्लिन, एपी। एक जर्मन महिला पर मुस्लिम समुदाय के लोगों और कुछ स्थानीय नेताओं के खिलाफ हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पिछले साल सितंबर महीने में उसकी गिरफ्तारी हुई थी,जिसके बाद से वह कस्टडी में है। म्यूनिख के एक अभियोजक ने बताया कि सुसेन जी. नाम की एक महिला पर बोम्ब ब्लास्ट, हथियार कानून के उल्लंघन और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का आरोप लगा है। महिला का लास्ट नेम सुरक्षा के लिहाज से गोपनीय रखा गया है।

अभियोजक का आरोप है कि महिला ने मई 2020 में जेनोफोबिक और एक्मस्ट्रीम-राइट विचारों से प्रेरित होकर फायरबोम्बिंग हमले की योजना बनाई थी। उस पर आरोप है कि उसने बम बनाने की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड की थी। इतना ही नहीं सितंबर में गिरफ्तारी के समय तक वह गैसोलीन, आतिशबाजी के निर्माण के लिए सामग्री जुटा चुकी थी।

दिसंबर 2019 और मार्च 2020 के दौरान महिला पर आरोप लगाया गया है कि उसने पांच गोलियों के साथ छह गुमनाम पत्र भेजे थे। इसके साथ उसने नुरेमबर्ग क्षेत्र में एक स्थानीय राजनेता, एक मुस्लिम समुदाय संघ और एक शरणदाता सहायता संगठन को मौत की धमकी दी थी। पिछले साल गर्मियों के दौरान उसने जिन लोगों को धमकी दी थी उनमें से एक स्थानीय राजनेता पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया था।

साल की शुरुआत में पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से की थी चर्चा

साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा हुई थी। पीएम मोदी ने कहा था कि जैसा कि हम इस वर्ष जर्मनी के साथ अपने राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ और जर्मनी के साथ हमारी सामरिक भागीदारी की 20 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस मौके पर उन्‍होंने कहा था कि उन्होंने भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी (एंजेला मर्केल) व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था। हमने कोविड महामारी सहित अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के विकास का मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था। दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी, द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों विशेष रूप से भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों की प्रतिक्रिया सहित पारस्परिक महत्व के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की थी।

chat bot
आपका साथी