इजरायल में बनेगा मुंबई हमले की याद में स्मारक, पाक आतंकियों ने 6 यहूदियों को भी बनाया था निशाना

India Israel Friendship Square ऐलात शहर के सितार आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में उनकी ऐलात के मेयर मीर इत्जाक हा लेवी से वार्ता हुई है। वे उस समिति में हैं जो स्मारक बनाने की अनुमति देती है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:31 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:31 PM (IST)
इजरायल में बनेगा मुंबई हमले की याद में स्मारक, पाक आतंकियों ने 6 यहूदियों को भी बनाया था निशाना
26 नवंबर 2008 में मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी

ऐलात, एजेंसियां। इजरायल के ऐलात शहर में मुंबई हमले की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा। मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने यहूदियों के चबाड हाउस को भी निशाना बनाया था, जिसमें छह यहूदियों की मौत हुई थी। 26 नवंबर 2008 में मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

ऐलात शहर के सितार आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में उनकी ऐलात के मेयर मीर इत्जाक हा लेवी से वार्ता हुई है। वे उस समिति में हैं जो स्मारक बनाने की अनुमति देती है। उन्होंने बताया कि वे यहां पर इंडिया-इजरायल फ्रेंडशिप स्क्वायर या महात्मा गांधी स्क्वायर बनाए जाने पर भी विचार कर रहे हैं।

मारे गए छह यहूदियों के नाम पट्टिका पर किए जाएंगे अंकित

मुंबई हमले की याद में बनने वाले स्मारक में उन छह यहूदियों के नाम पट्टिका पर अंकित किए जाएंगे, जो पाकिस्तानी आतंकवादियों का शिकार हुए थे। सितार आर्गनाइजेशन ने हाल ही में यहां पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया था, जिसमें मुंबई हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुंबई आतंकी हमले में शामिल कसाब को दी गई थी फांसी की सजा

बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा हमला था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह हमला पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा किया गया था। पाकिस्तान के कसाब के साथ 10 आतंकी हमला करने आए थे। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में नौ आतंकियों को मार गिराया था। कसाब जिंदा पकड़ा गया था जो हमले में पाकिस्तान के हाथ को साबित करने में अहम साबित हुआ था। बाद में उसे फांसी दे गई थी। वहीं, इस हमले के पीछे मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल पाकिस्तान का हाफिज सईद का नाम जुड़ा हुआ है।

chat bot
आपका साथी