जिम्बाब्वे: बस में गैस सिलेंडर के फटने से 42 लोगों की मौत

जिम्बाब्वे में शुक्रवार को एक बस में संदिग्ध गैस सिलेंडर के फटने से 42 लोगों की मृत्यु और 30 लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को ग्वांडा टाउन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:41 PM (IST)
जिम्बाब्वे: बस में गैस सिलेंडर के फटने से 42 लोगों की मौत
जिम्बाब्वे: बस में गैस सिलेंडर के फटने से 42 लोगों की मौत
हरारे,एजेंसी। जिम्बाब्वे में शुक्रवार को एक बस में संदिग्ध गैस सिलेंडर के फटने से 42 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए हैं। यह बस जविशवाने से बेचब्रिज क्रॉसिंग जा रही थी तभी फिलाबुसी शहर के पास इस बस में आग लग गई। स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस प्रवक्ता चैरिटी चरम्बा ने बताया कि यह विस्फोट सिलेंडर में आग लगने की वजह से  हुआ। यह बस में सवार एक यात्री का था। फिलहाल इस हादसे में 42 लोगों की मौत की खबर है। चरम्बा ने यह भी बताया कि हमारे पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

जिम्बाब्वे ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने इस घटना से संबंधित तस्वीरों को प्रकाशित किया है। इसमें दक्षिण अफ़्रीकी सीमा और बुलावेयो शहर के बीच एक राजमार्ग पर इस घटना में तबाह हुए वाहन की फोटो दिखाई गई है। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में घायल हुए 30 लोगों को ग्वांडा टाउन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  

chat bot
आपका साथी