नाइजीरिया में अगवा की गई 317 स्कूली लड़कियां, जानें- क्या है मामला

अधिकारियों ने बताया कि देश में बच्चों को अगवा करने के मामले बढ़ गए हैं। सरकार से मोटी रकम वसूलने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि सरकार इस तरह के मामलों में कोई फिरौती देने से इन्कार करती है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:53 PM (IST)
नाइजीरिया में अगवा की गई 317 स्कूली लड़कियां, जानें- क्या है मामला
नाइजीरिया में स्कूल से छात्राएं अगवा (फाइल फोटो)

अबुजा, रायटर। नाइजीरिया में फिर स्कूली बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को पश्चिमोत्तर नाइजीरिया के जंगेबे कस्बे से 317 स्कूली लड़कियों को अगवा कर लिया। इस अफ्रीकी देश में सरकार से फिरौती वसूलने के लिए हफ्तेभर में इस तरह की दूसरी वारदात है।

पुलिस ने बताया, 'बंदूकधारियों ने जंगेबे स्थित गवर्नमेंट ग‌र्ल्स साइंस सेकेंडरी स्कूल से 317 लड़कियों को अगवा कर लिया। इनको बचाने के लिए जाम्फ्रा प्रांत की पुलिस सेना के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चला रही है।' अधिकारियों ने बताया कि देश में बच्चों को अगवा करने के मामले बढ़ गए हैं। सरकार से मोटी रकम वसूलने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि सरकार इस तरह के मामलों में कोई फिरौती देने से इन्कार करती है।

सरकार से फिरौती वसूलने के लिए हफ्तेभर में इस तरह की दूसरी वारदात

जाम्फ्रा के सूचना आयुक्त सुलेमान तनाउ अंका ने बताया कि देर रात स्कूल पर धावा बोलने के दौरान बंदूकधारियों ने फायरिंग की और लड़कियों को वाहनों में भरकर ले गए। अभी किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले हफ्ते 27 छात्रों समेत 42 लोगों को अगवा किया गया था। अभी इनको छोड़ा नहीं गया है। गत दिसंबर में कात्सिना प्रांत में 344 स्कूली लड़कों को अगवा किया गया था। इन्हें छह दिनों बाद छोड़ दिया गया था। पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम का दबदबा माना जाता है।

chat bot
आपका साथी