यूक्रेन की राजधानी में ग्रेनेड फटा, हादसे में 2 लोगों की मौत; एक महिला घायल

यूक्रेन की राजधानी कीव शहर में एक ग्रेनेड धमाका हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक महिला घायल हो गई।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 07:17 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 07:17 AM (IST)
यूक्रेन की राजधानी में ग्रेनेड फटा, हादसे में 2 लोगों की मौत; एक महिला घायल
यूक्रेन की राजधानी में ग्रेनेड फटा, हादसे में 2 लोगों की मौत; एक महिला घायल

कीव, एएनआइ। यूक्रेन की राजधानी कीव में एक ग्रेनेड फटने से बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की रात कीव शहर में एक ग्रेनेड हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं इस घटना में एक महिला घायल हो गई।

यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब  दो अज्ञात व्यक्ति ने गलती से एक कैफे के बगल में पड़े एक ग्रेनेड को पकड़ लिया और इसी दौरान यह ग्रेनेड फट गया। घटना के वक्त वहां मौजूद चश्मदीदों ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक को यह जानकारी दी। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक महिला घायल हो गई है, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस और एंबुलेंस को तैनात कर दिया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी