बोको हरम के हमले में 18 की मौत, आतंकियों ने किया महिलाओं का अपहरण

इस हमले में दो अन्य घायल हो गए। यही नहीं 10 महिलाओं का अपहरण कर लिया गया।

By Arti YadavEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 01:22 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 02:08 PM (IST)
बोको हरम के हमले में 18 की मौत, आतंकियों ने किया महिलाओं का अपहरण
बोको हरम के हमले में 18 की मौत, आतंकियों ने किया महिलाओं का अपहरण

दजामेना (एएफपी)। बोको हरम आतंकियों ने एक बार फिर कहर बरपाया है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में अठारह लोग मारे गए हैं। सैन्य सूत्र के अनुसार आतंकी संगठन बोको हरम ने गुरुवार को रात नौ बजे नाइजर के साथ चाड की सीमा से बहुत दूर दाबूआ के दक्षिण में एक गांव पर हमला किया था। हमलावरों ने 18 लोगों के गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी। इस हमले में दो अन्य घायल हो गए। यही नहीं 10 महिलाओं का अपहरण कर लिया गया।

बोको हरम के बगावती रुख ने इस क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। नाइजीरिया में 2009 में कम से कम 20,000 लोग मारे गए थे, 20 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा था। इस समय मानवीय संकट उत्पन्न हो गया था। चाड में हाल ही में जिहादियों द्वारा किए गए हमलों में वृद्धि हुई है। मई माह में चाड झील के एक द्वीप पर चाडियन सेना के चेकपॉइंट पर बोको हरम हमले में चार सरकारी अधिकारियों और एक सैनिक सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। नाइजर की सेना ने शनिवार को कहा था कि देश के दक्षिण-पश्चिम में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में दस आतंकवादी मारे गए थे।

chat bot
आपका साथी