मैक्सिको में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 13 यात्रियों की मौत, 50 से अधिक घायल

दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:12 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:12 AM (IST)
मैक्सिको में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 13 यात्रियों की मौत, 50 से अधिक घायल
मैक्सिको में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 13 यात्रियों की मौत, 50 से अधिक घायल

मैक्सिको, एजेंसी । यहां के डेलिकियास सौसालो राजमार्ग पर एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर थी। तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

स्पुतनिक ने बताया कि मंगलवार को एक यात्री बस के पुल के एक बीम से टकरा गई। टक्‍कर के बाद बस पलट गई। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि मौके पर दस यात्रियों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में 50 लोग घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी