काबुल: धार्मिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों की बस में IED ब्लास्ट, 10 लोग घायल

काबुल में धार्मिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों की एक बस को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Mon, 27 May 2019 10:49 AM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 10:53 AM (IST)
काबुल: धार्मिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों की बस में IED ब्लास्ट, 10 लोग घायल
काबुल: धार्मिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों की बस में IED ब्लास्ट, 10 लोग घायल

काबुल, एएनआइ। अफगानिस्तान के काबुल शहर के PD2 में सोमवार सुबह हज और धार्मिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों की एक बस को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया। इस धमाके में तकरीबन 10 लोगों घायल हो गए है। अधिकारियों ने खुद इस हमले की पुष्टि की है। 

वहीं दूसरी ओर टोलो न्यूज के अनुसार, अफगानिस्तान के काबुल शहर के कर्त-ए-साकी इलाके में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी है। हाल ही में काबुल से सटे शहर-ए-नाव क्षेत्र में धमाका हुआ था।।  धमाके में कई लोग घायल भी हुए थे।  इसके बाद 17 मई को भी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के ओबा जिले में बम धमाका हुआ। जिसमें दो बच्चों और दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 14 लोग भी घायल हो गए हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में आफगानिस्तान की प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में भी 13 मई 2019 (सोमवार) को धमाके हुए थे। इन धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे। इन हमलों की भी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार अफगानिस्तान में इस तरह का धमाका हुए है। एच चुनावी रैली में महिला उम्मीदवार को समर्थको को निशामा बनाते हुए विस्फोट किया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। यह धमाका मोटरसाइकिल में बम लगाकर विस्फोट किया गया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी