जानें, यूक्रेन विमान हादसे में मारे गए लोगों को डेढ़ लाख डॉलर मुआवजा क्‍यों देगा ईरान, बोइंग 737 में 176 यात्री सवार थे

यूक्रेन विमान हादसे में मारे गए लोगों को डेढ़ लाख डॉलर मुआवजा देगा ईरान। फाइल फोटो।

ईरान पिछले साल जनवरी में तेहरान के पास यूक्रेन के एक यात्र विमान में मारे गए लोगों के स्वजनों को करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये 72 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। ईरान के एयर डिफेंस ऑपरेशन की गलती से यूक्रेन का विमान मार गिराया गया था

Ramesh MishraSun, 06 Jun 2021 05:57 PM (IST)

तेहरान/कीव, एजेंसी। ईरान पिछले साल जनवरी में तेहरान के पास यूक्रेन के एक यात्र विमान में मारे गए लोगों के स्वजनों को 1,50,000 डाॅलर ( करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये 72 हजार रुपये ) का मुआवजा दिया जाएगा। कीव में ईरान के दूतावास के मुताबिक इस विमान हादसे में मारे गए लोगों के स्वजनों को मुआवजा देने का एलान किया है। इसके लिए ईरान की इस्लामिक केंद्र सरकार ने एक प्रस्ताव भी पारित किया है। साथ ही दूतावास ने एक बयान जारी करके यूक्रेन के प्रतिनिधि मंडल को कहा कि वह यूक्रेन के उन परिवारों को इस बारे में सूचित करें जिनके स्वजनों की विमान पर हुए हमले में मौत हो गई थी।

विमान पर ईरान के हमले के बाद तीन दौर की बातचीत में इस बात का निचोड़ कीव की बैठक में निकला जो 2 और 3 जून की बैठक में हुई है। इसी साल 17 मार्च को विमान हादसे पर ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के एयर डिफेंस ऑपरेशन की गलती से यूक्रेन का विमान मार गिराया था। बोइंग 737 में 176 यात्री सवार थे। विमान को ईरान के इस्लामिक रेव्युलुशन गार्ड ने दो मिसाइलें छोड़कर विमान मार गिराया है।

राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों ने टीवी परिचर्चा में हिस्सा लिया

ईरान के राष्ट्रपति दौड़ में शामिल सभी सात उम्मीदवारों ने पहले दौर में टीवी पर आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लिया। परिचर्चा का विषय अमेरिकी अर्थव्यवस्था रखा गया। इस परिचर्चा में सभी उम्मीदवारों में आगे माने जा रहे और ईरान के मुख्य न्यायिक अधिकारी इब्राहिम रेजी को ही आगे बताया गया है। उन्होंने ईरान में उद्योग धंधों के उत्पादन पर ध्यान देने की जरूरत बताई है। इसके अलावा सेंट्रल बैंक आफ ईरान के पूर्व गवर्नर अब्दोल नासेर भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.