भारतीय दंपती ने बेटी की किडनी दानकर बच्चे को दी नई जिंदगी

भारतीय दंपती कीर्ति और अरुण की छह साल की बेटी देवीश्री की दोनों किडनी और लिवर दान कर दो अन्य रोगियों की जान बचाई। देवीश्री की किडनी एडम नाम के जिस बच्चे को दी गई वह भी भारतीय है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:36 PM (IST)
भारतीय दंपती ने बेटी की किडनी दानकर बच्चे को दी नई जिंदगी
भारतीय दंपती ने बेटी की किडनी दानकर बच्चे को दी नई जिंदगी

दुबई, एजेंसी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले भारतीय दंपती ने अपनी दिवंगत बेटी की किडनी दानकर सात साल के एक बच्चे को नई जिंदगी दी है। यह बच्चा पिछले पांच साल से डायलिसिस पर था। भारतीय दंपती कीर्ति और अरुण की छह साल की बेटी देवीश्री की हृदय संबंधी समस्या और पल्मोनरी हाइपरटेंशन के कारण गत वर्ष मौत हो गई थी।

उन्होंने बेटी की दोनों किडनी और लिवर दान कर दो अन्य रोगियों की जान बचाई। देवीश्री की किडनी एडम नाम के जिस बच्चे को दी गई वह भी भारतीय है। एडम के माता-पिता दीपक जॉन जैकब और दिव्या एस अब्राहम उसके लिए लंबे समय से किडनी का इंतजार कर रहे थे। चार घंटे की सर्जरी में किडनी प्रत्यारोपित करने वाले मुहम्मद बिन राशिद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन एंड हेल्थ साइंसेज के असिस्टेंट प्रोफेसर फरहद जानही ने कहा, 'एडम को चार साल से किडनी का इंतजार था। वह स्कूल नहीं जा सकता था। उसे एक दिन में 400 एमएल से ज्यादा पानी पीने की इजाजत नहीं थी।'

दो अन्य की भी बचाई जान

देवीश्री की दूसरी किडनी अबूधाबी में रहने वाले 15 साल के एक किशोर को दान की गई। जबकि उसका लिवर सऊदी अरब में रहने वाले एक व्यक्ति को दान किया गया। देवीश्री के पिता अरण ने कहा, 'जब वह हमें छो़़डकर चली गई तो हमने उसके अंगों को दान करने का निर्णय लिया। अब हम अपनी बेटी को तीन लोगों में देख सकते हैं।' 

chat bot
आपका साथी