इंटरपोल प्रमुख की नियुक्ति के लिए दुबई में जुटे पुलिस प्रमुख

पूरे विश्व के पुलिस प्रमुख दुबई में इंटरपोल प्रमुख की नियुक्ति के लिए जुटे। यह नियुक्ति मौजूदा प्रमुख मेंग होंगवी को चीन में गिरफ्तारी के बाद हो रही है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:33 PM (IST)
इंटरपोल प्रमुख की नियुक्ति के लिए दुबई में जुटे पुलिस प्रमुख
इंटरपोल प्रमुख की नियुक्ति के लिए दुबई में जुटे पुलिस प्रमुख
 दुबई, प्रेट्र। रविवार को पूरे विश्व के पुलिस प्रमुख दुबई में इंटरपोल प्रमुख की नियुक्ति के लिए जुटे। यह नियुक्ति मौजूदा प्रमुख मेंग होंगवी को चीन में गिरफ्तार किए जाने के बाद हो रही है। बता दें कि चीन के सार्वजनिक सुरक्षा के उपमंत्री होंगवी इंटरपोल के भी प्रमुख थे।

वह सितंबर में चीन की यात्रा के दौरान लापता हो गए थे। बाद में यह खुलासा हुआ था कि सालों तक कम्युनिस्ट पार्टी के करीबी रहे मेंग को भ्रष्टाचार संबंधी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इंटरपोल के सदस्य देश कोसोवो को पूर्ण सदस्य की मान्यता देने के बारे में भी फैसला लेंगे। अगर यह फैसला लिया जाता है तो सर्बिया के उन अधिकारियों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया जा सकता है, जिन्हें कोसोवो युद्ध अपराधी मानता है।

रेड कार्नर नोटिस इंटरपोल द्वारा जारी वह अलर्ट है, जिसके बाद सभी सदस्य देश वांछित अपराधी के बारे में जानकारी साझा करते हैं। फिलहाल दुनियाभर में 57,289 रेड कार्नर नोटिस जारी किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी