Coronavirus in UAE: 683 नए मामलों की पुष्टि, 51 हजार से ज्यादा हुए केस

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रविवार को कोरोना वायरस (COVID-19)के 683 नए मामलों की पुष्टि हुई। देश में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 51540 हो गई है।

By TaniskEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:59 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 08:59 AM (IST)
Coronavirus in UAE: 683 नए मामलों की पुष्टि, 51 हजार से ज्यादा हुए केस
Coronavirus in UAE: 683 नए मामलों की पुष्टि, 51 हजार से ज्यादा हुए केस

दुबई, आइएएनएस। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रविवार को कोरोना वायरस (COVID-19)के 683 नए मामलों की पुष्टि हुई। देश में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 51,540 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान 440 मरीज संक्रमण से उबरे और दो की मौत हुई। अब तक 40,297 मरीज ठीक हो गए हैं और 323 लोगों की मौत हो गई है। खाड़ी देशों में कोरोना का पहला मामला यूएइ में सामने आया था।

बता दें कि चीन और यूएइ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। अप्रैल के अंत में, दुबई में चीनी वाणिज्य दूतावास ने अपने यूएइ समकक्षों के साथ कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और इलाज में अनुभव साझा करने के लिए चीनी डॉक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ एक ऑनलाइन सम्मेलन का आयोजन किया।

इजरायल में  788 नए मामले सामने आए

इजरायल में रविवार को कोरोना वायरस के 788 नए मामले सामने आए इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 29,958 हो गई। देश में मरने वालों की संख्या 331 हो गई है। 86 मरीज गंभीर हैं। कुल 333 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 134 मरीज ठीक हुए। कुल 17,950 लोग ठीक हो गए हैं। देश में 11,677 एक्टिव केस है। 

दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक करोड़ से 14 लाख से ज्यादा मामले

दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक करोड़ से 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या पांच लाख 33 हजार से ज्यादा हो गई है। पूरे विश्व में अब तक  11,409,805 मामले सामने आ गए हैं और 533,684 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से सबसे ज्यादा अमेरिका और ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अमेरिका में 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं ब्राजील में 16 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 64 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  

chat bot
आपका साथी