ब्रिटिश नौसेना ने जताई यूएई तट के पास जहाज के हाईजैक होने की आशंका

संयुक्त राष्ट्र अमीरात(यूएई) सरकार ने भी घटना को खबर लिखे जाने तक स्वीकारा नहीं है जबकि ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम(United Kingdom) मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने मंगलवार को इससे पहले इस घटना को लेकर चेतावनी भी दी थी।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:41 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:41 AM (IST)
ब्रिटिश नौसेना ने जताई यूएई तट के पास जहाज के हाईजैक होने की आशंका
संयुक्त राष्ट्र अमीरात(यूएई) के पास जहाज हाइजैक होने की आशंका।(फोटो: दैनिक जागरण)

दुबई, एपी। ब्रिटिश नौसेना के एक समूह ने कहा है कि ओमान की खाड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तट के पास एक जहाज को संभवत: हाईजैक किया गया है।यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान और पश्चिमी देशों के बीच परमाणु करार को लेकर तनाव बना हुआ है। इसकी वजह से ओमान की खाड़ी से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने मंगलवार को इससे पहले चेतावनी दी थी कि एक घटना घटित हो रही है। कुछ घंटों बाद इसने कहा कि यह घटना एक 'संभावित हाईजैक' थी। हालांकि इस बारे में विवरण नहीं दिया था। अमेरिकी नौसेना के पश्चिम एशिया में पांचवें बेड़े और ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इस पर अभी टिप्पणी नहीं की है। अमीरात सरकार ने भी घटना को अभी नहीं स्वीकारा है।

इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास कम से कम छह तेल टैंकरों ने अज्ञात परिस्थितियों में जहाज का नियंत्रण खोने की चेतावनी जारी की थी। अधिकारियों ने कहा था कि इलाके में एक घटना हो रही है।

UAE सरकार की चुप्पी

ब्रिटिश नौसेना (British Navy) की तरफ से कहा गया है कि यह घटना एक ‘संभावित हाईजैक’ थी। अमेरिकी नौसेना के पश्चिम एशिया में पांचवें बेड़े और ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इस पर अभी टिप्पणी नहीं की है। अमीरात सरकार ने भी घटना को अभी तक (खबर लिखे जाने तक) नहीं स्वीकारा है। इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तट के पास कम से कम चार जहाजों ने मंगलवार को अज्ञात परिस्थितियों में जहाज का नियंत्रण खोने की चेतावनी जारी की थी।

घटना में दो लोगों की मौत

अधिकारियों ने कहा था कि इलाके में एक घटना हो रही है। Marine Traffic.com के मुताबिक तेल टैंकर क्वीन एमाता, गोल्डेन ब्रिलिएंट, जग पूजा और अबयास ने उसी वक्त अपने स्वचालित पहचान प्रणाली ट्रैकर से घोषणा की थी कि जहाज पर उनका नियंत्रण नहीं है। यह घटना ओमान के तट के करीब इजराइली अरबपति से जुड़े तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाने के कुछ दिनों बाद हुई है। उस घटना में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी