अफगानिस्तान के हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र ट्वीट कर जताई चिंतित, कहा- शहरी इलाकों में तत्काल समाप्त हो लड़ाई

संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में तालिबानी हमलों के कारण बढ़ रही हिंसा पर चिंता जाहिर की है। एक ट्वीट के जरिए अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में नागरिकों की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

By Amit KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:49 PM (IST)
अफगानिस्तान के हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र ट्वीट कर जताई चिंतित, कहा- शहरी इलाकों में तत्काल समाप्त हो लड़ाई
At least 40 civilians killed in last 24 hrs in afghanistans

न्यूयॉर्क,एजेंसियां: संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में तालिबानी हमलों के कारण बढ़ रही हिंसा पर चिंता जाहिर की है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र ने अपने एक बयान में बताया कि, लश्कर गाह में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच संघर्ष के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 40 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

एक ट्वीट के जरिए, अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में नागरिकों की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने शहरी इलाकों में लड़ाई को तत्काल समाप्त करने का भी आग्रह किया है। यूएनएएमए ने अपने एक बयान में कहा है कि, लश्कर गाह में लड़ाई के बिगड़ते हालातों को देखते हुए अफगान नागरिकों के प्रति चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 118 नागरिक घायल और 40 मारे गए हैं। क्योंकि तालिबान लगातार हमले कर रहा है, ताकी अफगानी सेना मोर्चा छोड़कर पीछे हटने को मजबूर हो जाए। संयुक्त राष्ट्र ने शहरी इलाकों में लड़ाई को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि, अफगानिस्तान के कई शहरों में सेना और तालिबान के बीच भारी झड़पें हो रही हैं। इस बीच अफगानी सेना और तालिबान के बीच लश्करगाह में भारी संघर्ष हुआ क्योंकि अमेरिका ने सोमवार सुबह हवाई हमला किया था। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों में, तालिबान ने देश के पूर्वोत्तर प्रांत तखर सहित अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही बताया जा रहा है कि, मौजूदा वक्त में तालिबान देश के 223 जिलों को नियंत्रित कर रहा है। लॉन्ग वॉर जर्नल के अनुसार, जिसके आंकड़े सीएनएन के अनुमानों से मेल खाते हैं उनका मानना है कि, 34 प्रांतीय राजधानियों में से 17 को तालिबान से सीधे तौर पर खतरा है।

chat bot
आपका साथी