इजरायल ने यरुशलम के पास रिपोर्टिग कर रही अलजजीरा की महिला पत्रकार को बंदी बनाया

अलजजीरा टीवी चैनल की एक वयोवृद्ध महिला संवाददाता को जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया

इजरायल की बार्डर पुलिस ने अलजजीरा टीवी चैनल की एक वयोवृद्ध महिला संवाददाता को जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया है। वह यरुशलम के पास बसे दर्जनों फलस्तीनी परिवारों को यहूदी बस्तियों से हटाने के मुद्दे पर रिपोर्टिग कर रही थीं।

Arun Kumar SinghSun, 06 Jun 2021 06:59 PM (IST)

यरुशलम, एजेंसियां। इजरायल की बार्डर पुलिस ने अलजजीरा टीवी चैनल की एक वयोवृद्ध महिला संवाददाता को जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया है। वह यरुशलम के पास बसे दर्जनों फलस्तीनी परिवारों को यहूदी बस्तियों से हटाने के मुद्दे पर रिपोर्टिग कर रही थीं। हालांकि गिरफ्तारी के कई घंटों बाद गिवारा बुदेरी को शनिवार को इजरायल की बार्डर पुलिस ने रिहा कर दिया। उन्हें बंदी बनाए जाने के दौरान पास के शेख जराह में रखा गया था।

पत्रकार का हाथ टूट गया

अलजजीरा चैनल ने दावा किया है कि पुलिस ने उनके कैमरामैन का कैमरा और अन्य उपकरण भी तोड़ दिए हैं। अलजजीरा के लिए यरुशलम में ब्यूरो चीफ वालिद उमेरी ने कहा कि पत्रकार बुदेरी का हाथ टूट गया है और उन्हें यरुशलम स्थित हदास्साह अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। उमेरी ने बताया कि बुदेरी नियमित रूप से शेख जराह से रिपोर्टिग करती थीं।

फलस्तीनी बस्ती में कवरेज कर रही थीं पत्रकार
उमेरी ने बताया कि शनिवार को वह फलस्तीनी बस्ती में कवरेज कर रही थीं। इजरायली बार्डर पुलिस ने उनसे उनका पहचान पत्र दिखाने को कहा। इसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर को बुलाने के लिए कहा, ताकि वह अपना पहचान पत्र गाड़ी से मंगवा सकें। लेकिन इजरायली बार्डर पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया और उन पर चिल्लाकर उन्हें धकेलना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हथकड़ी पहनाई और उन्हें पुलिस जीप में ले गई। इजरायली पुलिस ने अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा है।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.