Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक खेलों पर Covid-19 वायरस संक्रमण का खतरा, दैनिक संक्रमण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

टोक्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल नजर आ रहा है। यहां दैनिक संक्रमण के मामलों ने पहली बार तीन हजार का आंकड़ा पार किया है। बुधवार को कुल 3177 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए है। इस वक्त पूरे विश्व के एथलीट टोक्यो पहुंचे हैं।

By Amit KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:33 PM (IST)
Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक खेलों पर Covid-19 वायरस संक्रमण का खतरा, दैनिक संक्रमण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
Tokyos daily COVID-19 cases surpass 3,000 for 1st time

टोक्यो, एजेंसियां: ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर रहे जापान की राजधानी टोक्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल नजर आ रहा है। यहां दैनिक संक्रमण के मामलों ने पहली बार तीन हजार का आंकड़ा पार किया है। बुधवार को कुल 3,177 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए है, जो चिंता का विषय है। क्योंकि इस वक्त पूरे विश्व के खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा संक्रमण

पिछले हफ्ते से ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाले टोक्यो ने ठीक एक दिन पहले, मंगलवार को रिकॉर्ड 2,848 संक्रमण के मामले दर्ज किए थे। जो बीती सात जनवरी को दर्ज किए गए 2,520 मामलों के बाद से दैनिक संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ा उछाल है। मंगलवार को रिपोर्ट किए गए संक्रमण के चलते दैनिक मामलों की राष्ट्रव्यापी संख्या 12 मई के बाद पहली बार सात हजार से अधिक हो गई। जो जनवरी की शुरुआत में दर्ज किए गए लगभग आठ हजार मामलों के रिकॉर्ड आंकड़े के करीब है।

महामारी की पांचवीं लहर का खतरा

गौरतलब है कि, ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने ‘सुरक्षित और सफल’ खेलों के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि, खेलों से जुड़े एथलीट और अन्य लोगों के बीच संक्रमण के मामलों की संख्या बहुत कम है। जबकि अत्यधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण के चलते महामारी की पांचवीं लहर मेजबान शहर के अस्पतालों पर दबाव बना रही है।

शराब की बिक्री पर प्रतिबंध

जापानी की सरकार ने ओलंपिक के मद्देनजर, 12 जुलाई से 22 अगस्त तक टोक्यो को आपातकाल के तहत रखा है। साथ ही सख्त आदेशों के तहत, रेस्तरां और बार को शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, और आम दिनों की तुलना में जल्दी बंद करने के लिए भी कहा गया है।

आस-पास के प्रांतों में भी बढ़ा संक्रमण

वहीं, टोक्यो के पड़ोसी प्रान्त कानागावा, सैतामा और चिबा, जो वर्तमान में आंशिक अर्ध-आपातकालीन प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। वहां भी संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है, क्योंकि वहां के बहुत से लोग नियमित तौर पर राजधानी की यात्रा करते हैं, जिससे संक्रमण फैल रहा है। तीनों प्रान्तों के राज्यपालों ने सरकार से अपने क्षेत्रों के लिए आपातकाल की घोषणा करने पर विचार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी