जापान में पहली बार आए तीन हजार से अधिक मामले, डेल्टा वैरिएंट का है प्रकोप

ओलंपिक की मेजबानी करने वाले देश जापान में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश के स्थानीय अखबार क्योदो (Kyodo) ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि पहली बार यहां संक्रमितों के आंकड़े तीन हजार से अधिक हुए हैं।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:22 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:22 PM (IST)
जापान में पहली बार आए तीन हजार से अधिक मामले, डेल्टा वैरिएंट का है प्रकोप
जापान: टोक्यो में पहली बार आए तीन हजार से अधिक मामले- क्योदो

टोक्यो, रॉयटर्स। ओलंपिक की मेजबानी करने वाले देश जापान में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश के स्थानीय अखबार क्योदो (Kyodo)  ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि पहली बार यहां संक्रमितों के आंकड़े तीन हजार से अधिक हुए हैं। न्यूज एजेंसी आइएएनएस के अनुसार टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि एक ही दिन में पहली बार टोक्यो में नए कोविड मामलों की संख्या 3,177 तक पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि अब तक भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया जैसे हालातों से जापान ने खुद को बचा रखा है। लेकिन डेल्टा वैरिएंट के कारण महामारी की पांचवीं लहर यहां के अस्पतालों में दबाव बना रहा है। 

जापान की तरह ही इस वक्त पाकिस्तान भी कोरोना के कारण परेशान है। आज जारी आंकड़ों के अनुसार यहां हर दिन आने वाले कोरोना के मामलों का आंकड़ा 4 हजार से भी अधिक हो गया। इससे पहले देश में 22 मई को मात्र एक दिन में 4,000 कोरोना के मामले आए थे।  विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पाकिस्तान में जुलाई माह में मृत्यु दर 2.30 फीसद और 2.37 फीसद था।

2019 के अंत में चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना संक्रमण के कारण अब तक दुनिया में कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा 195,265,112 हो चुका है और मरने वालों की संख्या 4,176,605 है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च 2020 को इसे महामारी घोषित कर दिया था। बता दें कि महामारी  की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर में अमेरिका में सबसे अधिक संक्रमण के मामले आए और सबसे अधिक संक्रमितों की मौत भी यहां हुई।

अब तक अमेरिका में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 34,603,658 और मरने वालों की संख्या 611,409 हो चुकी है। वहीं अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर भारत है जहां हाल में ही महामारी की दूसरी लहर ने तबाही मचाई थी।  वैश्विक आंकड़े अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से आज सुबह जारी किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी