जापान में तबाही मचा रहा 'मिरिने लूम्स तूफान' 29,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आदेश

जापान में इस वक्त मिरिने लूम्स तूफान (typhoon Mirinae looms) ने तबाही मचाई हुई है जिसके चलते जगह-जगह लोग फंसे हुए हैं। 29000 हजार लोगों को देश के पूर्वी तट पर आने वाले तूफान मिरिने के के चलते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 02:16 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 02:16 PM (IST)
जापान में तबाही मचा रहा 'मिरिने लूम्स तूफान' 29,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आदेश
जापान में तबाही मचा रहा 'मिरिने लूम्स तूफान' 29,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आदेश

टोक्यो, एएनआइ। जापान में इस वक्त मिरिने लूम्स तूफान (Typhoon Mirinae looms) ने तबाही मचाई हुई है, जिसके चलते जगह-जगह लोग फंसे हुए हैं। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य तेजी पर है। करीब, 29,000 हजार लोगों को देश के पूर्वी तट पर आने वाले तूफान मिरिने के के चलते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। राष्ट्रीय मीडिया ने रविवार को इसकी सूचना दी।

तेजी से आगे बढ़ रहा है तूफान

एनएचके ब्रॉडकास्टर ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का हवाला देते हुए बताया कि रविवार की शुरुआत में उष्णकटिबंधीय तूफान प्रीफेक्चर के दक्षिण-पूर्व में है और लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे (15.5 मील प्रति घंटे) की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ना जारी रखेगा। साथ ही बताया कि  आंधी का केंद्रीय वायुमंडलीय दबाव 980 हेक्टोपास्कल है, जिसमें हवाएं 83 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचती हैं और इसके केंद्र के पास अधिकतम 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं।

जापान में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी

एनएके ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, मौसम विज्ञान के तरफ से जापान में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी दी गई है। साथ ही तटीय क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ आंधी तेज हो सकती है।

चीन, उत्तर कोरिया, इंडोनेशिया  सहित तमाम देशों में बाढ़ ने मचाई तबाई, अलर्ट जारी

बता दें कि इस वक्त दुनिया के कई देश भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहा है। इसमें भारत, चीन, इंडोनेशिया सहित कई देश शामिल है। इन देशोें में आई बाढ़ के चलते हालात बिगड़ते जा रहा है। यहां पर भी लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं उत्तर कोरिया भी इस वक्त भंयकर बाढ़ से जूझ रहा है। यहां पर भी हलात बेकाबू है। प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही लोगों को मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन के तरफ से लगातार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी