COVID-19:लॉकडाउन हटते ही नाइट क्लब, बार में संक्रमण की दोबारा एंट्री, रोक के लिए प्लानिंग शुरू

लॉकडाउन में छूट के बाद जापान में फिर से संक्रमण के नए मामले रिपोर्ट किए गए। इस क्रम में वायरस की एंट्री को रोकने के लिए वित्त मंत्री ने नई योजनाओं की बात कही है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:33 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 01:51 PM (IST)
COVID-19:लॉकडाउन हटते ही नाइट क्लब, बार में संक्रमण की दोबारा एंट्री, रोक के लिए प्लानिंग शुरू
COVID-19:लॉकडाउन हटते ही नाइट क्लब, बार में संक्रमण की दोबारा एंट्री, रोक के लिए प्लानिंग शुरू

टोक्यो, रॉयटर्स। जापान में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद मई महीने में ही हॉट-स्पॉट बने नाइट क्लब और बार में घातक वायरस की एंट्री पर रोक के लिए उपायों की आवश्यकता थी। यह बात जापान के वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कही। दरअसल कोविड-19 के महामारी घोषित होने के बाद दुनिया के अधिकांश देशों ने मार्च महीने में लॉकडाउन लागू कर दिया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 14 जनवरी से 10 जुलाई तक जापान में कोविड-19 के कुल संक्रमण का आंकड़ा  20 हजार 7 सौ 19 हो गया साथ ही इससे मरने वालों का आंकड़ा 982 हो गया है। 

नाइट क्लब और बार में संक्रमण शुरू

जापान के वित्त मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन हटाने के बाद ही देश के नाइट क्लबों और बार में नॉवेल कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नए उपायों की जरूरत थी, जहां सबसे अधिक संक्रमण के मामले आए। संवाददाताओं से बात करते हुए, वित्त मंत्री यसुतोशी निशिमुरा (Yasutoshi Nishimura) ने कहा कि वे विशेषज्ञों के साथ मिलकर ऐसी योजनाओं पर विचार करेंगे। इस मुद्दे पर विचार के लिए उन्होंने टोक्यो के शिंजुकु और तोशिमा वार्डों के मेयर से भी बात करने की बात कही जहां नए संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

दुनिया भर में 1 करोड़ से 22 लाख से अधिक मामले

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया भर में कोविड-19 मामले 1 करोड़ 22 लाख के पार हो गया है जबकि मरने वालों की संख्या 5 लाख 54 हजार से अधिक है। शुक्रवार सुबह तक मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ 22 लाख 32 हजार 2 सौ 11 हो गई है वहीं मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 54 हजार 2 सौ 91 है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस और इंजीनियरिंग  (CSSE) ने अपने लेटेस्ट अपडेट में यह जानकारी दी। दुनिया में संक्रमण के मामले में अमेरिका अव्वल नंबर पर है, दूसरे स्थान पर ब्राजील तीसरे नंबर पर भारत हैं।

chat bot
आपका साथी