जापान में आई बाढ़ के चलते 34 लोगों की हुई मौत, काफी संख्या में लोग लापता

जापान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरनवालों की संख्या 34 हो गई है। इसके अलावा काफी संख्या में लोग लापता हो गए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:15 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:15 AM (IST)
जापान में आई बाढ़ के चलते 34 लोगों की हुई मौत, काफी संख्या में लोग लापता
जापान में आई बाढ़ के चलते 34 लोगों की हुई मौत, काफी संख्या में लोग लापता

टोक्यो, एपी। जापान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरनवालों की संख्या 34 हो गई है। इसके अलावा काफी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। दक्षिणी जापान में रविवार बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बचावकार्य जारी है। इसके अलावा नर्सिंग होम में काफी संख्या में लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा काफी संख्या में लोग फंस हुए हैं। 

बाढ़ में फंसे लोगों की लिए चलाया गया बचाव अभियान

हेलीकाप्टरों और नौकाओं ने कुमामोटो क्षेत्र में फंसे लोगों को बचाया। बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए चलाए गए ऑपरेशन में 40,000 से अधिक रक्षा सैनिक, तटरक्षक बल और दमकलकर्मी ने हिस्सा लिया। कुमा नदी के किनारे बड़े इलाके बाढ़ के पानी से बह गए, कई घर, इमारतें और वाहन लगभग अपनी छतों तक डूब गए। वहीं कई अब भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। कुमामोटो से कई लोगों को हेलीकॉप्टर और नौकाओं के जरिए बाहर निकाला गया है। 

वृद्ध आश्रम में 14 लोगों के मारे जाने भी आंशका

कुमा के एक वृद्ध आश्रम में 14 लोगों के मारे जाने भी आंशका बताई गई है। बीते दिनों वहां बचाव अभियान शुरू किया गया था, जो रविवार को भी जारी रहा। बाढ़ और जमीन धंसने के कारण देखभाल केन्द्र में रहने वाले करीब 65 लोग और उनकी देखभाल करने वाले 30 व्यक्ति वहां फंस गये थे । इसके बाद वहां फंसे रह गए बचे हुए 51 लोगों को रविवार को बचा लिया गया है। 

बाढ़ में फंस लोगों को मदद का इंतजार

स्थानीय राफ्टिंग कम्पनी के संचालक शीगेमिस्तो ने सरकारी ने बताया कि कुल 18 लोग मारे गए हैं जबकि 16 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं रविवार दोपहर तक अन्य 14 लापता थे। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार कई लोग अब भी इस बाढ़ में फसे हुए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी