टोक्यो में ट्रेन में एक हमलावर ने 10 लोगों को चाकू घोंपा, दो की हालत बेहद गंभीर

टोक्यो में शुक्रवार को एक यात्री ट्रेन में एक व्यक्ति ने 10 यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया। भागने के क्रम में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एनएचके पब्लिक टेलीविजन ने कहा कि इस घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 08:07 AM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 08:07 AM (IST)
टोक्यो में ट्रेन में एक हमलावर ने 10 लोगों को चाकू घोंपा, दो की हालत बेहद गंभीर
टोक्यो में ट्रेन में चाकूबाजी की घटना, 10 लोग घायल।(फोटो: रायटर)

टोक्यो, एपी। जापान की राजधानी टोक्यों में दैनिक यात्रियों की एक ट्रेन में एक हमलावर ने चाकू मारकर 10 लोगों को घायल कर दिया। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह घटना ओलिंपिक खेल गांव से कुछ ही दूरी पर हुई है। वारदात के बाद आरोपित हमलावर मौके से भाग निकला लेकिन बाद में उसे दबोच लिया गया। जापान के एनएचके टीवी ने बताया कि हमला करने वाला अपना चाकू मौके पर ही फेंककर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे टोक्यो के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित स्टोर से गिरफ्तार कर लिया। टोक्यो में इस समय ओलिंपिक खेल चल रहे हैं।

टोक्यो दमकल विभाग ने कहा कि 10 घायल यात्रियों में से नौ को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि दसवां व्यक्ति मामूली रूप से घायल था। उसे घटनास्थल पर ही प्रारंभिक उपचार देकर जाने दिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए सभी लोग होश में थे। घटनास्थल पर पुलिस और बाकी जांच एजेंसियों की कई टीमें मौजूद हैं।इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि हमले के बाद ट्रेन पास के एक स्टेशन पर जाकर रुकी। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्री घबराए हुए गाड़ी से बाहर निकलने लगे।

एक दूसरे व्यक्ति ने एनएचके को बताया कि उसने यात्रियों को खून से लथपथ हालत में ट्रेन से बाहर आते देखा। जिसके बाद स्टेशन से डाक्टरों और मेडिकल सहायता लाने के लिए अनाउंस किया गया।एनएचके ने कहा कि संदिग्ध एक स्टोर में गया और कहा कि वह भागते-भागते थक गया है। स्टोर मैनेजर ने उस व्यक्ति की शर्ट पर खून के धब्बे देखकर पुलिस को फोन किया। मैनेजर ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की उम्र 20 साल के आसपास है। रेलवे आपरेटर ओडाक्यू इलेक्टि्रक रेलवे कंपनी के मुताबिक छूरेबाजी की यह वारदात सीजोगाउकेन स्टेशन के पास हुई।

chat bot
आपका साथी