पार्टी ऑल नाइट: पूरी रात वुहान के क्लब में धूम-धड़ाका, वापस पटरी पर लौट रही जिंदगी

दुनिया को महामारी का दर्द देने वाले चीन के वुहान स्थित क्लब में पूरी रात पार्टी हुई। ठीक एक साल पहले चीन के इसी शहर में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था जिसके बाद पूरी दुनिया में लॉकडाउन हो गया।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 12:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 12:26 PM (IST)
पार्टी ऑल नाइट: पूरी रात वुहान के क्लब में धूम-धड़ाका, वापस पटरी पर लौट रही  जिंदगी
वुहान क्लब में रात भर हुई पार्टी

 वुहान, एएफपी। चीन के वुहान में जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही है। 'मंकी क्लब' की पिछली रात इसका गवाह है। दरअसल,  गुरुवार पूरी रात यहां के क्लब में लोगों ने पार्टी की। 2019 के अंत में चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत हुई थी और 2-3 माह के भीतर ही इसने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया। 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया। 

VIDEO: Wuhan clubbers party all night.

A year after Wuhan entered the world's first coronavirus lockdown, clubbers in the Chinese city, some with cigarettes in hand and others wearing bunny ears, dance to pulsating beats at a nightclub called "Super Monkey" pic.twitter.com/MGXYVb0Qp8

— AFP News Agency (@AFP) January 22, 2021

सिटी सेंटर स्थित सुपर मंकी नाइट क्लब में एंट्री के लिए न तो ड्रेस कोड  ह्रै और न ही वीआइपी लिस्ट। यहां एंट्री के लिए बस जरूरी है तो बस मास्क और टेंपरेचर चेक। देश की राजधानी बीजिंग में बुधवार को कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए हैं। वहीं जिलिन प्रांत में 46, रूस की सीमा से सटे हेईलोंगजियांग प्रांत में 16 और बीजिंग के पड़ोसी प्रांत हेबेई में 19 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

दिसंबर 2019 में वुहान में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण का मामला आने के बाद से देश में 88,557 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं संक्रमण से अभी तक कुल 4,635 लोगों की मौत हुई है। चीन का लक्ष्य फरवरी मध्य तक देश के पांच करोड़ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने का है। इसबीच सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे चीनी नववर्ष के दौरान घरों में ही रहें और बाहर जाने, यात्रा करने से बचें।

हालांकि इस महामारी की समस्या से निजात पाने के लिए वैक्सीन विकसित हो चुकी है और कई देशों में वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम वुहान पहुंची। वुहान स्थित लैब के वैज्ञानिकों ने माना है कि रहस्‍यमय गुफाओं से चमगादड़ के नमूने लेते समय उन्‍हें कुछ चमगादड़ों ने काट लिया था।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कुल संक्रमितों की संख्या 9 करोड़ 97 लाख 46 हजार 1 सौ 88 हो गई वहीं दुनिया भर में अब तक 20 लाख 88 हजार 3 सौ 92 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के सभी देशों में सबसे बुुुुरी तरह संक्रमित ताकतवर देश अमेरिका है जहां अभी अभी नई सत्ता की शुरुआत हुई है।

chat bot
आपका साथी