ताइवान के लिए सख्त हुआ चीन, अनानास में कीट पाए जाने पर लगाया प्रतिबंध

चीन और ताइवान इन दिनों अनानास को लेकर आमने-सामने हैं। दरअसल चीन ने ताइवान से आयतित अनानास पर प्रतिबंध लगा दिया जिसके बाद ताइवन के लोगों में गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोगों से अनानास स्थानीय अनानास उत्पादकों का समर्थन करने का आग्रह किया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:51 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:51 AM (IST)
ताइवान के लिए सख्त हुआ चीन, अनानास में कीट पाए जाने पर लगाया प्रतिबंध
चीन में ताइवान के अनानास पर प्रतिबंध लगाने पर दोनों देश आमने-सामने, सोशल मीडिया पर जताया रोष

बीजिंग, एएनआइ। चीन और ताइवान इन दिनों 'अनानास' को लेकर आमने-सामने हैं। दरअसल, चीन ने ताइवन से आयतित अनानास पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके बाद ताइवान के लोगों में गुस्सा है। चीन ने इस प्रतिबंध के पीछे तर्क देते हुए कहा कि वहां से आने वाले अनानास में कीट पाए गए हैं। चीन के इस प्रतबिंध के बाद ताइवान के लोग इस फैसेले का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों से अनानास स्थानीय अनानास उत्पादकों का समर्थन करने का आग्रह किया है।

वहीं चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स ने घोषणा की है कि यह निलंबन 1 मार्च से प्रभावी होगा। चीनी अधिकारियों ने दावा किया कि 2020 में ताइवान से भेजे गए ताजा अनानास के कई बैचों में माइलबग्स( mealybugs) पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है। फोकस ताइवान ने यह जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी