विदेश से चीनी वैक्सीन लगवाकर भारत में फंसे हैं 300 से अधिक भारतीय, चीन नहीं जारी कर रहा वीजा परमिट

भारत में चीन की वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जद्दोजहद के बावजूद 300 भारतीयों को राहत नहीं मिली है। चीन ने अभी तक वीजा परमिट जारी नहीं किया है। चीनी वैक्सीन लगवा चुके भारतीयों ने क्वारंटाइन नियमों का पालन करने और दूसरा टीका भी समय रहते लगवाने का वादा किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 01:34 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 01:34 AM (IST)
विदेश से चीनी वैक्सीन लगवाकर भारत में फंसे हैं 300 से अधिक भारतीय, चीन नहीं जारी कर रहा वीजा परमिट
वैक्सीन लगवाने के बावजूद नौकरी व व्यवसाय करने वाले भारतीयों को चीन लौटने का इंतजार।

बीजिंग, प्रेट्र। चीन में नौकरी या व्यापार करने वाले 300 से अधिक भारतीय चीनी वैक्सीन लेने के बावजूद चीन में अपने परिवारों के पास पहुंचने के लिए हर तरह की परेशानी उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक चीनी प्रशासन ने उन्हें चीन में वापसी के लिए वीजा परमिट जारी नहीं किया है।

सभी यात्रियों के लिए चीन की कोविड वैक्सीन लगवाना अनिवार्य

विगत 15 मार्च को चीन ने भारत और 19 अन्य देशों से आए सभी यात्रियों के लिए चीन की अपनी कोविड वैक्सीन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। नई दिल्ली में चीनी दूतावास ने नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया है कि 15 मार्च से लागू प्रतिबंधों को देखते हुए भारत में चीनी दूतावास और कंसुलेटों चीनी वैक्सीन लगवा चुके लोगों को अपना वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट लेना होगा। इसके बाद ही उन्हें चीन लौटने के लिए परमिट वीजा मिलेगा।

सैकड़ों भारतीय चीन में अपने कामकाज और व्यापार के लिए जाने को परेशान

इस घोषणा के बाद से सैकड़ों भारतीय चीन में अपने कामकाज और व्यापार के लिए जाने को परेशान है। चीन की शर्त को देखते हुए करीब 202 भारतीयों ने आसपास के नेपाल, मालदीव और दुबई जैसे देशों में जाकर मोटी रकम खर्च करके चीन का टीका लगवाया है।

भारत में चीन की वैक्सीन उपलब्ध नहीं, 300 भारतीयों को राहत नहीं मिली

चूंकि भारत में चीन की वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। हालांकि इतनी जद्दोजहद के बावजूद इन 300 भारतीयों को राहत नहीं मिली है। चूंकि चीन ने अभी तक वीजा परमिट जारी करना शुरू नहीं किया है। चीनी वैक्सीन लगवा चुके भारतीयों ने चीन प्रशासन से वहां पहुंचकर क्वारंटाइन नियमों का पालन करने और दूसरा टीका भी समय रहते लगवाने का वादा किया है।

chat bot
आपका साथी