चीन में आई कयामत की बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 302 से अधिक हुई

चीन में इस साल भीषण बाढ़ का सामना किया हैं इस बाढ़ से शुक्रवार तक मरने वालों की संख्या 99 थीं जो अब बढ़ कर 302 से अधिक हो गई है। बाढ़ ने घर और गाड़ियां बसें और सड़कें तक कुछ तबाह कर दिया हैं।

By Avinash RaiEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:14 PM (IST)
चीन में आई कयामत की बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 302 से अधिक हुई
चीन में आई कयामत की बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हुई

बीजिंग, एपी। चीन में इस साल भीषण बाढ़ का सामना किया हैं, इस बाढ़ से शुक्रवार तक मरने वालों की संख्या 99 थीं, जो अब बढ़ कर 302 हो गई है। बाढ़ ने घर और गाड़ियां, बसें और सड़कें तक कुछ तबाह कर दिया हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की वजह से 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए और 1.60 लाख लोगों को सुरक्षित बचाया गया था।

हेनान प्रांत की सरकार के अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 302 लोग मारे गए और 50 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे अधिक नुकसान प्रांतीय राजधानी झेंग्झौ में हुआ हैं, जहां पर 292 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग लापता हो गए हैं। तीन अन्य शहरों में दस अन्य लोगों की मौत हो गई।

झेंग्झौ प्रांत में 20 जुलाई को भारी बारिश की वजह से पानी भर गया था, बारिश से सड़कों पर इकट्ठा हो गया जो नदी में बदल गया था और मेट्रो लाइन के कुछ हिस्से में भी बाढ़ आ गई थी। भारी बारिश से वाहनों को बहते हुए दिखा गया है और पानी बढ़ने के साथ ही लोग मेट्रो कारों में फंस गए। मेट्रो में आई बाढ़ में चौदह लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 189 हैं, 54 लोग घर ढह जाने से मरा जा चुके है और 39 लोग भूमिगत क्षेत्रों जैसे बेसमेंट और गैरेज में और सबवे लाइन में मार गए है। एक सड़क सुरंग में 6 की मौत हो गई, जिसमें से 200 से अधिक वाहनों को हटा दिया गया था।

बारिश उत्तर की ओर बढ़ गई और हेबी, आन्यांग और शिनजियांग के हेनान शहरों को प्रभावित किया। शिनजियांग में सात लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं, जहां 19 घंटे में 25 सेमी (9.8 इंच) से अधिक बारिश हुई है।

chat bot
आपका साथी