Covid Vaccination: चीन में कोरोना वैक्सीन की लगाई गई करीब एक अरब डोज

चीन में वायरस के खिलाफ टीकाकरण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। 1.4 अरब की आबादी वाले इस देश के 40 फीसद लोगों का जून के अंत तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां अब तक कोरोना वैक्सीन की करीब एक अरब डोज लग चुकी है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:18 PM (IST)
Covid Vaccination: चीन में कोरोना वैक्सीन की लगाई गई करीब एक अरब डोज
चीन में इस घातक वायरस के खिलाफ टीकाकरण ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

बीजिंग, न्यूयॉर्क टाइम्स। कोरोना महामारी की शुरुआत का केंद्र रहे चीन में इस घातक वायरस के खिलाफ टीकाकरण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। 1.4 अरब की आबादी वाले इस देश के 40 फीसद लोगों का जून के अंत तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां अब तक कोरोना वैक्सीन की करीब एक अरब डोज लग चुकी है।

जून के अंत तक 40 करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के वैक्सीन ट्रैकर के अनुसार, चीन में अब तक 94 करोड़ 50 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। यह संख्या वैश्विक स्तर पर लगी कुल डोज की एक तिहाई से अधिक है। चीन में टीकाकरण की धीमी शुरुआत हुई थी, लेकिन अब इसकी गति तेज हो गई है।

इस माह रोजाना एक करोड़ 70 लाख से ज्यादा डोज लगाई जा रही है। चीन में मध्य मार्च तक महज छह करोड़ 50 लाख डोज लगाई गई थी। चीन में डेल्टा वैरिएंट को लेकर भी चिंता है। क्योंकि देश के दक्षिणी शहर गुआंगझोऊ में गत मई से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण की रोकथाम के लिए यहां तमाम उपाय किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी