Coronavirus : बुधवार से फिर से अनिश्चित काल के लिए बंद हो जाएगा Hong Kong का Disneyland

हांगकांग में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है इसको देखते हुए अब यहां डिज्नीलैंड को बुधवार से पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:58 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:58 PM (IST)
Coronavirus : बुधवार से फिर से अनिश्चित काल के लिए बंद हो जाएगा Hong Kong का Disneyland
Coronavirus : बुधवार से फिर से अनिश्चित काल के लिए बंद हो जाएगा Hong Kong का Disneyland

बीजिंग, न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस। हांगकांग में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में रोक नहीं लग पा रही है, यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बना हुआ है। इसी को देखते हुए वॉल्ट डिजनी कंपनी ने कहा कि हांगकांग डिजनीलैंड कोरोनोवायरस संक्रमण में वृद्धि के कारण बुधवार से बंद कर दिया जाएगा।

कंपनी की ओर से कहा गया कि ऐसा सरकार द्वारा निर्देशित रोलबैक का पालन करने के लिए किया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा कि थीम पार्क को फिलहाल अस्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है। ये जानकारी भी दी कि लांताऊ द्वीप परिसर में इसके रिसॉर्ट होटल खुले रहेंगे। 

पिछले साल 6.5 मिलियन और अनुमानित 5,000 कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ, डिज्नी के पोर्टफोलियो में हांगकांग डिजनीलैंड सबसे छोटा पार्क है। वास्तव में, थीम पार्क और रिसॉर्ट होटल की संपत्ति पिछले पांच वर्षों से चल रही है। हांगकांग में चीन के नए कानून को लागू किए जाने की वजह से भी लंबे समय से प्रदर्शन हो रहे हैं इस वजह से हांगकांग घूमने के लिए जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी काफी कमी आई है। घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है।

सोमवार को, फ्लोरिडा के अधिकारियों ने 12,624 नए संक्रमणों की सूचना दी, जो महामारी के बाद से राज्य में सबसे बड़ा नंबर था। हांगकांग डिजनीलैंड में 53% हिस्सा स्थानीय सरकार (शेष को नियंत्रित करने वाले डिज्नी के साथ) का है। 26 जनवरी को वायरस संक्रमण के कारण इसे बंद कर दिया गया था।

यह 18 जून को सीमित क्षमता और अन्य सुरक्षा उपायों के साथ फिर से खोल दिया गया, जिसमें तापमान की जाँच भी शामिल है। इस के साथ यहां परिसर में 1,700 से अधिक कमरों के साथ तीन होटल भी खोल दिए गए थे। मगर यहां पर्यटक काफी कम संख्या में पहुंच रहे थे।

दरअसल सरकार ने कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ही इसे बंद किया था, यहां पर काफी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंच रहे थे। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक होती थी। मगर जब संक्रमण का पता चला उसके बाद से ही इसे बंद कर दिया गया था। हांगकांग की राजधानी शंघाई में 11 मई से इसे फिर से खोल दिया गया था मगर अब इसे फिर से बंद किया जा रहा है। डिज़नी वर्ल्ड में साल 2019 में 5 करोड़ से अधिक लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।  

chat bot
आपका साथी