पूर्व चीनी पीएम जियाबाओ के लेख पर इंटरनेट कंपनियों ने लगाया प्रतिबंध, बताई थी मां के संघर्ष की कहानी

जियाबाओ का यह आलेख एक छोटे से अखबार मकाऊ हेराल्ड में शुक्रवार को प्रकाशित हुआ था।अपनी मां पर लिखे इस भावुक आलेख में उन्होंने चीन में उथल-पुथल के दौर में अपनी मां के संघर्ष को याद किया है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:08 PM (IST)
पूर्व चीनी पीएम जियाबाओ के लेख पर इंटरनेट कंपनियों ने लगाया प्रतिबंध, बताई थी मां के संघर्ष की कहानी
पूर्व चीनी प्रधानमंत्री ने अपनी मां के संस्मरण में लिखा था आलेख

बीजिंग, रायटर। चीन की इंटरनेट कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के आलेख को साझा करने से ब्लॉक कर दिया है। जियाबाओ ने अपनी मां के प्रति यह संस्मरणात्मक आलेख लिखा था। उनकी मां का हाल में ही निधन हुआ है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य के खिलाफ यह एक अघोषित सेंसरशिप के समान है।

जियाबाओ का यह आलेख एक छोटे-से अखबार मकाऊ हेराल्ड में शुक्रवार को प्रकाशित हुआ था। इसे चीनी चैट ऐप वीचैट पर शनिवार को साझा किया गया, लेकिन जल्द ही इसे प्रतिबंधित कर दिया गया।

अपनी मां पर लिखे इस भावुक आलेख में जियाबाओ ने चीन में उथल-पुथल के दौर में अपनी मां के संघर्ष को याद किया है। इसके अलावा दूसरे चीन-जापान युद्ध और सांस्कृतिक क्रांति के दौर की राजनीतिक खामियों का भी उन्होंने उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा, मेरे विचार से चीन को स्वच्छता और न्याय से भरा हुआ देश होना चाहिए। यहां जनता, मानवता और मानव स्वभाव के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए। बताते चलें कि ये ऐसे मुद्दे हैं, जिनका चीन के वर्तमान राजनीतिक गलियारों में आमतौर पर सीधे-सीधे जिक्र नहीं होता है।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने हाल ही में पार्टी के सौंवे वर्षगांठ को लेकर इंटरनेट पर होने वाली चर्चाओं पर प्रतिबंध कड़ा कर दिया। चीन के साइबर रेगुलेटर की एक शाखा ने पिछले सप्ताह उन टिप्पणियों के बारे में इंटरनेट उपभोक्ताओं को रिपोर्ट करने के लिए एक हॉटलाइन शुरू किया, जिसमें पार्टी नेतृत्व की आलोचना की गई हो।

बीपी वेंचर के दो अधिकारी हिरासत में

गैरकानूनी तेल कारोबार की जांच के सिलसिले में चीन के दक्षिणी प्रांत गुआनडोंग की पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें बीपी ज्वाइंट वेंचर के दो शीर्ष अधिकारी भी शामिल हैं। गुआनडोंग चीन में ईधन की सबसे ज्यादा खपत करने वाला राज्य है। सूत्रों ने बताया कि गुआनडोंग पुलिस ने इस मामले में 70 से अधिक लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है।

chat bot
आपका साथी