भारत-चीन सीमा पर वेस्टर्न थिएटर की कमान संभालने वाले चीनी जनरल की बीमारी से मौत

चीन के सीनियर जनरल झांग जुडोंग की बीमारी के कारण मौत हो गई है। वह जून 2021 तक वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रमुख थे। उनकी उम्र 58 साल थी। झांग को बीमारी के कारण देश के सबसे बड़े मिलिट्री थिएटर के प्रमुख के पद से हटाना पड़ा था।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 06:55 PM (IST)
भारत-चीन सीमा पर वेस्टर्न थिएटर की कमान संभालने वाले चीनी जनरल की बीमारी से मौत
भारत-चीन सीमा पर वेस्टर्न थिएटर की कमान संभालने वाले चीनी जनरल की मौत।

बीजिंग, एएनआइ। चीन के सीनियर जनरल झांग जुडोंग की बीमारी के कारण मौत हो गई है। वह जून 2021 तक वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रमुख थे। उनकी उम्र 58 साल थी। सैन्य सूत्रों के हवाले से मिन्नी चैन ने साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट में लिखा कि झांग को बीमारी के कारण देश के सबसे बड़े मिलिट्री थिएटर के प्रमुख के पद से हटाना पड़ा था। वह कैंसर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से पीड़ित थे। बता दें कि वेस्टर्न थियेटर कमांड भारत-चीन सीमा पर तैनात है। इस क्षेत्र में तैनात चीनी सैनिकों और अफसरों की हालात खराब बताई जा रही है। इनमें से कई बीमार हैं।  

झांग भारत के साथ चीन की सीमा पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे। सिर्फ छह महीने के बाद उन्हें वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रमुख पद से हटा दिया गया था। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार उनकी जगह जू क्विलिंग ने ली और उन्होंने दो महीने बाद ही पद छोड़ दिया। कहा जाता है कि उनकी तबियत भी खराब है। इस क्षेत्र में तैनात काफी कमांडर और सैनिक बीमार हैं।

दो सैन्य सूत्रों के अनुसार 1 अक्टूबर को अपनी मृत्यु से पहले झांग कैंसर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। उनको पिछले साल दिसंबर के अंत में पूर्ण जनरल के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्होंने देश के सबसे बड़े थिएटर कमांड के प्रमुख के रूप में झाओ जोंगकी की जगह ली थी। मिन्नी के अनुसार इस क्षेत्र में शिंजियांग और तिब्बत शामिल हैं। साथ ही भारत-चीन की सीमा भी शामिल है। जून में उन्होंने बिना कोई कारण बताए पद छोड़ दिया और उनकी जगह जनरल जू किलिंग ने ली, जो पहले ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रमुख थे।

एक सैन्य सूत्र ने कहा कि पश्चिमी थिएटर कमांड में कमांडरों और सैनिकों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंताएं हैं। उसने बताया कि जू भी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। मिन्नी के अनुसार बीजिंग स्थित युआन वांग सैन्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के एक शोधकर्ता झोउ चेनमिंग ने कहा कि अग्रिम पंक्ति के कई वरिष्ठ अधिकारी और कमांडर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। कम आक्सीजन, कम तापमान, ज्यादा ऊंचाई वाले वेस्टर्न थिएटर कमांड में काम करने की स्थिति कठिन है। ऐसे में यहां काम करने वाले सैनिकों और अफसरों में कोरोनरी हृदय रोग एक आम समस्या है। बता दें कि वेस्टर्न थिएटर कमांड के सैनिक पिछले साल भारतीय सेना के साथ लंबे समय तक गतिरोध में शामिल रहे थे। इस दौरान गलवन घाटी में घातक संघर्ष भी हुआ था।

chat bot
आपका साथी