स्पेस स्टेशन के निर्माण के लिए चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने भरी उड़ान, अंतरिक्ष में बढ़ा चीन का दखल

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन शेनझोउ-12 में जा रहे अंतरिक्ष यात्री कोर मॉड्यूल में तैनात होंगे और तीन महीनों तक अंतरिक्ष की कक्षा में रहेंगे। लांग मार्च-2एफ राकेट के जरिये इस स्पेसक्राफ्ट को लांच किया गया है। अगले साल तक होगा तैयार।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:01 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:09 AM (IST)
स्पेस स्टेशन के निर्माण के लिए चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने भरी उड़ान, अंतरिक्ष में बढ़ा चीन का दखल
चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने भरी स्पेस में उड़ान।(फोटो: एएफपी)

बीजिंग, एएफपी। चीन ने अंतरिक्ष की दुनिया में आज एक ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया है। चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन(स्पेस स्टेशन) के निर्माण के लिए गुरुवार सुबह चीन से उड़ान भरी। चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों निए हैशेंप, लियु बोमिंग और तांग होंग्बो ने गुरुवार को स्पेस स्टेशन के निर्माण के लिए उड़ान भरी है। चीन का अपना स्टेशन अगले साल तक तैयार होगा। चीनी अंतरिक्ष यान आज सुबह तीन यात्रियों को अंतरिक्ष में लेकर रवाना हो गया।

पृथ्वी की कक्षा में इस स्पेस स्टेशन का निर्माण चीन को अगले साल के अंत तक पूरा करना है। चीन ने गुरुवार की सुबह तीन महीनों के लिए अपने नए अंतरिक्ष स्टेशन में पहले तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा है। अंतरिक्ष यान शेनझोउ-12 की जियुक्वान सैटेलाइट लांच सेंटर से लांचिंग की गई। अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के दौरान यह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाने वाला पहला मिशन होगा। ये मिशन सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के अगले महीने होने वाले 100 वर्ष के जश्न समारोह के मद्देनजर शुरू किया गया है।

अगले साल तक तैयार होगा चीन का अंतरिक्ष स्टेशन

चीन के अगले साल तक अपने पहले अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कर पाने की संभावना है। शेनझोउ-12 में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री कोर मॉड्यूल में तैनात होंगे और तीन महीनों तक अंतरिक्ष की कक्षा में रहेंगे। लांग मार्च-2एफ राकेट के जरिये इस स्पेसक्राफ्ट को लांच किया गया है। चाइना मैन्ड स्पेस इंजीनियरिंग ऑफिस के निदेशक यांग लिवेई ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री तीन महीनों के लिए अंतरिक्ष में रहेंगे और इस दौरान वे मरम्मत और देखरेख जैसे काम करेंगे।

स्पेस स्टेशन की रोबोटिक आर्म पर अमेरिका चिंतित

चीन का अंतरिक्ष स्टेशन तैयार होने से पहले इस साल और अगले साल अंतरिक्ष में 11 मिशन भेजने की योजना है। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें से तीन मॉड्यूल के लिए होंगे, चार कार्गो स्पेसशिप और चार क्रू मेंबर्स को भेजने के लिए होने वाले हैं। चीन के स्पेस स्टेशन में एक रोबोटिक आर्म लगी होगी, जिसे लेकर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। इसका मानना है कि चीन इसका इस्तेमाल सैन्य गतिविधि के लिए कर सकता है। चीन का कहना है कि इस रोबोटिक आर्म के जरिये स्पेस स्टेशन को तैयार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी