चीन में एक कंपनी के कर्मचारियों ने किया ऐसा कमाल कि बॉस ने पैर धोकर किया सम्मानित

चीन में एक कॉस्मेटिक कंपनी अपने कर्मचारियों के काम से इतना प्रभावित हुई कि उसके दो महिला अधिकारियों ने बेहतरीन काम करने के लिए उनके पैर धोए और उन्हें सम्मानित किया।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:55 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 11:33 AM (IST)
चीन में एक कंपनी के कर्मचारियों ने किया ऐसा कमाल कि बॉस ने पैर धोकर किया सम्मानित
चीन में एक कंपनी के कर्मचारियों ने किया ऐसा कमाल कि बॉस ने पैर धोकर किया सम्मानित

बीजिंग, एजेंसी। Boss honored by washing feet कर्मचारियों को उनके बेहतरीन काम के लिए बोनस और तमाम तोहफों के मिलने की बात तो आपने खबरों में पढ़ी होंगी लेकिन क्या कभी ऐसा पढ़ा या सुना है कि कर्मचारियों के परफॉरमेंस से खुश होकर किसी कंपनी के बॉस ने उनके पैर धुले हों। चीन में एक कॉस्मेटिक कंपनी की दो महिला अधिकारियों ने बेहतरीन काम करने के लिए अपने आठ कर्मचारियों के पैर धोए और उन्हें सम्मानित किया। 

रिपोर्टों में कहा गया है कि कर्मचारियों के सम्मान के लिए बाकायदा एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। यही नहीं कर्मचारियों के पैर धोने के अलावा कंपनी की प्रेसिडेंट और एक अन्य महिला अधिकारियों ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन भी किया। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना चीन के शानदोंग प्रांत (Shandong Province of China) के जिनान में दो नवंबर हो हुई। 

दरअसल, कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से जो टारगेट दिया गया था, उससे कहीं अधिक उन्होंने सेल किया था। इससे कंपनी को अच्छा खासा मुनाफा हुआ था। यहीं वजह है कि कर्मचारियों का कुछ अलग तरीके से सम्मान किया गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कंपनी के इस अनोखे प्रयास की सराहना की है तो कई ने इसकी आलोचना की है। कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों के पैर धुलने से पहले उनके जूते और मोजे भी उतारे। 

बता दें कि सूरत की हीरा कंपनी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स ने भी अपने कर्मचारियों को कुछ साल पहले ऐसा ही सम्‍मान दिया था। कंपनी ने करीब 1260 से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर कार और फ्लैट दिए थे। यही नहीं इसके साथ ही कंपनी ने करीब 400 कर्मचारियों को फ्लैट खरीदने में भी मदद भी की थी। गुजरात के डायमंड मर्चेंट सावजी ढोलकिया की ओर से दिया गया यह दिवाली गिफ्ट तब सुर्खियों में छा गया था। 

chat bot
आपका साथी