पश्चिम कनाडा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, स्कूल-कॉलेज बंद; 100 फॉरेनहाइट के ऊपर पहुंचा तापमान

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन कनाडा के अनुसार इससे पहले सबसे ज्यादा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो 1937 में सस्केचेवान में दर्ज हुआ था। सोमवार को रिकॉर्ड गर्मी रहने के कारण स्कूल और कॉलेज बंद रहे।

By Neel RajputEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 01:10 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 01:10 PM (IST)
पश्चिम कनाडा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, स्कूल-कॉलेज बंद; 100 फॉरेनहाइट के ऊपर पहुंचा तापमान
ब्रिटिश कोलंबिया के एक शहर लिटन में रविवार को 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा तापमान

वैंकूवर, रायटर्स। ब्रिटिश कोलंबिया में इन दिनों गर्मी से लोगों की हालत खराब है। यहां भीषण गर्मी के कारण सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहे। क्रूर सर्दी और बर्फबारी के लिए जाने जाने वाले पश्चिमी कनाडाई प्रांत में सप्ताह के अंत में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था। यहां तापमान 100 डिग्री फॉरेनहाइट को भी पार कर गया है।

वैंकूवर के उत्तर में लगभग 200 किमी (124 मील) ब्रिटिश कोलंबिया के एक शहर लिटन में रविवार को 46 डिग्री सेल्सियस (115.88F) से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन कनाडा के अनुसार, इससे पहले सबसे ज्यादा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो 1937 में सस्केचेवान में दर्ज हुआ था। इस बार की गर्मी ने पश्चिम कनाडा में कई स्थानीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं, जिन्हें देखते हुए आशंका जताई गई थी कि सोमवार का दिन और भी ज्यादा गर्म होने वाला है।

विक्टोरिया स्थित पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन कनाडा के एक वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक ग्रेग फ्लैटो ने कहा कि उच्च निरंतर गर्मी प्रशांत नॉर्थवेस्ट के लिए असामान्य है। यहां सूरज निकलने की तुलना में बारिश ज्यादा होती है, जो एक उच्च दबाव प्रणाली के कारण होता है जो फिलहाल आगे नहीं बढ़ रहा है। फ्लैटो ने कहा, 'आजकल यहां तापमान दिन के दौरान बहुत गर्म हो जाता है और रातें भी बहुत ज्यादा समय तक ठंडी नहीं रहती हैं।'

पोर्टलैंड में भी 100 फॉरेनहाइट से ज्यादा रहा तापमान

अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते हालात खराब हो गए हैं। यहां लू के कारण दिन काफी गर्म हैं, इस दौरान 100 फॉरेनहाइट से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। पोर्टलैंड, ओरेगांव में रविवार को 112 डिग्री फॉरेनहाइट तापमान दर्ज किया गया। वहीं, इससे एक दिन पहले यहां तापमान 108 डिग्री फॉरेनहाइट यानी 42.2 सेल्सियस का बना रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले पोर्टलैंड में साल 1965 और 1981 में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक गया था।

chat bot
आपका साथी