कोरोना के चलते कनाडा ने भारत से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध 21 सितंबर तक बढ़ाया

इस साल पहली बार यह प्रतिबंध 22 अप्रैल को लगाया गया था और इसे कई बार हटाया जा चुका है। यह पांचवीं बार है जो प्रतिबंध को बढ़ाया गया है। भारत से कनाडा जाने वाली उड़ानों का प्रतिबंध 21 अगस्त को समाप्त होने वाला था।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 05:34 AM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 05:51 AM (IST)
कोरोना के चलते कनाडा ने भारत से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध 21 सितंबर तक बढ़ाया
कनाडा ने अपनी सीमाओं के भीतर कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए यह फैसला लिया

टोरंटो, एएनआइ। कनाडा ने सोमवार को कोरोना महामारी के चलते भारत से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध को 21 सितंबर तक बढ़ा दिया है। कनाडा ने अपनी सीमाओं के भीतर कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए यह फैसला लिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दक्षिण एशियाई देश के स्थायी संघर्ष के बीच भारत से सीधी यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध अब 21 सितंबर 2021 तक रहेगा। यह जानकारी कनाडा के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय द्वारा दी गई है।

कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी की स्वास्थ्य सलाह के आधार पर भारत से कनाडा के लिए सभी सीधी कमर्शियल और निजी यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

बता दें कि इस साल पहली बार यह प्रतिबंध 22 अप्रैल को लगाया गया था और इसे कई बार हटाया जा चुका है। यह पांचवीं बार है जो प्रतिबंध को बढ़ाया गया है। भारत से कनाडा जाने वाली उड़ानों का प्रतिबंध 21 अगस्त को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब यह 21 सितंबर तक लागू रहेगा।

भारत में अभी 4 लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मामले

गौरतलब है कि भारत में कोरोना के नए मामले 35 हजारा के आसपास आ रहे हैं। रविवार को भारत में 35 हजार से अधिक नए केस मिले। यहां प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी पांच सौ के करीब है। सबसे ज्यादा बुरा हाल दक्षिण भारत राज्य केरल का है। देश में कोरोना के एक्टिव मामले 4 लाख 2 हजार 188 हैं। अब तक देश में कुल रिकवरी 3 करोड़ 11 लाख 39 हजार 457 लोगों की हो चुकी है। भारत में अब तक 4 लाख 28 हजार 309 मौतें हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी