World Corona Updates: दुनियाभर में एक दिन में 14 हजार पीड़ितों की गई जान

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका में अब तक कुल तीन करोड़ 35 लाख 80 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। पांच लाख 97 हजार से अधिक की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:25 PM (IST)
World Corona Updates: दुनियाभर में एक दिन में 14 हजार पीड़ितों की गई जान
24 घंटे में पाए गए साढ़े सात लाख से ज्यादा नए संक्रमित -

वाशिंगटन, एजेंसियां। दुनिया में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई देशों में इस खतरनाक वायरस का प्रकोप दोबारा बढ़ गया है। नतीजन वैश्विक स्तर पर नए मामलों और मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान साढ़े सात लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, गुरुवार सुबह कोरोना पीड़ितों का वैश्विक आंकड़ा 16 करोड़ 63 हजार 260 हो गया। मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 लाख 26 हजार 378 हो गई।

24 घंटे में पाए गए साढ़े सात लाख से ज्यादा नए संक्रमित

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका में अब तक कुल तीन करोड़ 35 लाख 80 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। पांच लाख 97 हजार से अधिक की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं। ब्राजील में बुधवार को 75 हजार से अधिक नए मामले मिलने से पीडि़तों की संख्या एक करोड़ 53 लाख 60 हजार से ज्यादा हो गई है। ढाई हजार से अधिक पीड़ितों के दम तोड़ने से मरने वालों की कुल संख्या चार लाख 28 हजार से ज्यादा हो गई है।

ब्रिटेन में घट रहे नए मामले

ब्रिटेन में नए मामलों में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में दो हजार से अधिक नए केस पाए गए और महज 11 की मौत हुई। दूसरी लहर के दौरान ब्रिटेन में गत जनवरी में कई बार 50 हजार से अधिक नए मामले मिले थे। इधर, ब्रिटिश सरकार की ओर से गठित एक सलाहकार समूह भारतीय वैरिएंट की समीक्षा करने की तैयारी में है।

रूस में मिला भारतीय वैरिएंट

रूस में भारतीय वैरिएंट के पहले मामलों की पहचान की गई है। कुल 16 मामले पाए गए हैं। ये केस मॉस्को से 700 किलोमीटर दूर उल्यानोव्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों में मिले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों को सेल्फ-आइसोलेशन में रखा गया है। यह वैरिएंट कई देशों में पहुंच चुका है।

थाइलैंड : देशभर में बुधवार को रिकॉर्ड 4,887 नए संक्रमित पाए गए। एक दिन पहले दो जेलों में करीब तीन हजार कैदी संक्रमित पाए गए थे।

श्रीलंका : 24 घंटे में डेढ़ हजार नए केस पाए गए। मंगलवार को ढाई हजार मामले मिले थे। संक्रमण बढ़ने पर आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गई हैं।

chat bot
आपका साथी