कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से और मजबूत होंगे भारत अमेरिका के रिश्ते- व्हाइट हाउस

कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से और मजबूत हो गए हैं। यह बात अमेरिका के व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा है। बाइडन देनों देशों के बीच सफल द्विदलीय संबंधों का सम्मान करते हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:44 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:44 AM (IST)
कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से और मजबूत होंगे भारत अमेरिका के रिश्ते- व्हाइट हाउस
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस।

वाशिंगटन, एएनआइ। कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से और मजबूत हो गए हैं। यह बात अमेरिका के व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले जो बाइडन देनों देशों के बीच सफल द्विदलीय  संबंधों का सम्मान करते हैं। बता दें कि 20 जनवरी को जो बाइडन ने राष्ट्रपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद का शपथ लिया। इसके साथ ही कमला ने इतिहास रच दिया। वह अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाली पहली महिला हैं।  

प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बाइडन प्रशासन के सत्ता में आने के बाद भारत और अमेरिक के रिश्ते पर हुए सवाल को लेकर कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने कई बार भारत का दौरा किया है। वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों का सम्मान करते हैं। आगे भी यह जारी रहेगा। कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने पर कहा कि किसी भारतीय अमेरिकी का पहला राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति बनना निश्चित रूप से इस देश में हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हमारे रिश्ते के महत्व को और मजबूत करता है। हैरिस के अलावा राष्ट्रपति बाइडन के कैबिनेट में कई भारतीय अमेरिकी हैं। इनमें से एक विवेक मूर्ति भी हैं, जो अमेरिका के सर्जन जनरल हैं।

भारत-अमेरिका साझेदारी दुनिया के लिए काफी लाभदायक- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के लिए बधाई दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने कमला हैरिस को अमेरिका का 49 वां उपराष्ट्रपति बनने के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ बातचीत करने की उम्मीद करते हैं। भारत-अमेरिका साझेदारी दुनिया के लिए काफी लाभदायक है। 

chat bot
आपका साथी