हम अंधेरे में भी सपने नहीं देखते, हम करते हैं : कमला हैरिस

56 वर्षीय कमला हैरिस ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वह पहली महिला और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति हैं। एक भारतीय-अमेरिकी के रूप में भी इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। कमला हैरिस ने 46 वें राष्ट्रपति जो बाइडन से पहले पद की शपथ ली।

By Neel RajputEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:18 PM (IST)
हम अंधेरे में भी सपने नहीं देखते, हम करते हैं : कमला हैरिस
शपथ ग्रहण के भाषण, ट्विटर पर वीडियो और भारतीय अमेरिकी कार्यक्रम में छाई रहीं हैरिस

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका की पहली महिला और भारतीय-अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की शपथ लेने के बाद पहली टिप्पणी थी, 'हम अमेरिकन अंधेरे में भी केवल सपने नहीं देखते, हम करते हैं।' उन्होंने अमेरिका के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन एकता के सूत्र में बांधकर सभी समस्याओं को दूर करेंगे।

56 वर्षीय कमला हैरिस ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वह पहली महिला और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति हैं। एक भारतीय-अमेरिकी के रूप में भी इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। कमला हैरिस ने 46 वें राष्ट्रपति जो बाइडन से पहले पद की शपथ ली।

शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि हमने चांद पर विजय प्राप्त की और वहां अमेरिकी झंडा फहराया। हम साहसी, निर्भीक और महत्वाकांक्षी हैं। उन्होंने अपने भाषण में अब्राहम लिंकन और मार्टिन लूथर किंग के विचारों को भी शामिल किया। कमला हैरिस ने अमेरिका के वर्तमान हालात के संदर्भ में लोकतंत्र, जनता उसकी एकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शपथ लेते हुए अपनी भारतीय मां श्यामला गोपालन को याद करते हुए कहा कि मेरे प्रति उनके विश्वास ने ही मुझे इस स्थिति में खड़ा होने की मजबूती दी है। शपथ लेने के बाद कमला हैरिस ने एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें अपनी पूरी जीवन यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने इस वीडियो में अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को साझा करते हुए अमेरिका के विकास में महिलाओं के योगदान का भी जिक्र किया।

कमला हैरिस ने शपथ ग्रहण करते हुए विचार व्यक्त किए और ट्विटर पर एक वीडियो भी साझा किया। एक भारतीय-अमेरिकी वर्चुअल कार्यक्रम में भी भाग लिया। तीनों में ही उनके दिए गए भाषण अमेरिका में चर्चा का विषय रहे।

chat bot
आपका साथी