अमेरिका निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों को कोरोना वैक्सीन की 50 करोड़ डोज करेगा दान

अमेरिका दुनियाभर के निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों को दान करने के लिए फाइजर की कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त 50 करोड़ डोज खरीदने की घोषणा की है। बिडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

By TaniskEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:02 PM (IST)
अमेरिका निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों को कोरोना वैक्सीन की 50 करोड़ डोज करेगा दान
अमेरिका निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों को कोरोना वैक्सीन की 50 करोड़ डोज करेगा दान।

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका दुनियाभर के निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों को दान करने के लिए फाइजर की कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त 50 करोड़ डोज खरीदने की घोषणा की है। बिडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नई प्रतिबद्धता के साथ हम दुनियाभर में कुल 100 करोड़ से अधिक टीके दान कर देंगे।

वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी ने कोरोना को समाप्त करने के लिए वैश्विक शिखर सम्मेलन से पहले कहा कि कल राष्ट्रपति बाइडन घोषणा करेंगे कि अमेरिका दुनियाभर के निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों को दान करने के लिए अतिरिक्त फाइजर की कोरोना वैक्सीन की 50 करोड़ टीके खरीद रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टीके निशुल्क मुहैया कराए जाएंगे। ये आधा अरब टीके यहां अमेरिका में अमेरिकी कामगारों द्वारा बनाए जाएंगे। जनवरी में टीकों की शिपिंग शुरू कर देंगे। इसका मतलब है कि अगले साल जनवरी से सितंबर तक हम दुनिया को 80 करोड़ टीके भेजेंगे। 

अधिकारी ने आगे कहा कि अमेरिका ने अब तक दुनिया को 60 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक दान करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। इसमें 50 करोड़ फाइजर के टीके शामिल हैं, जिसे अमेरिका ने इस गर्मी की शुरुआत में 100 देशों को दान करने के लिए खरीदा था। यह किसी एक देश द्वारा कोरोना के टीकों का सबसे बड़ा दान था। कुल मिलाकर अमेरिका ने अब इनमें से लगभग 16 करोड़ डोज  भेज दिया है। दुनियाभर के 100 देशों में टीके भेजे गए हैं। इनमें पेरू से लेकर पाकिस्तान, श्रीलंका से लेकर सूडान और अल सल्वाडोर से लेकर इथियोपिया तक शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को अन्य देशों के साथ 16 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक साझा करने का श्रेय लिया। इसमें 13 करोड़ अधिशेष खुराक और 50 करोड़ से अधिक डोज की पहली किस्त शामिल है, जिसे अमेरिका बाकी देशों के लिए खरीद रहा है।

chat bot
आपका साथी