अमेरिका ने रूसी संस्था पर लगाई पाबंदी, साइबर हमलों का पाया गया दोषी

रूस की इस संस्था को 2017 में मध्य पूर्वी देशों के तेल औद्योगिक क्षेत्रों में साइबर हमले का दोषी पाया गया। इन हमलों का मकसद यहां के डाटा को चुराना और हमले के बाद फिरौती मांगने का रहा है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 09:24 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 09:24 AM (IST)
अमेरिका ने रूसी संस्था पर लगाई पाबंदी, साइबर हमलों का पाया गया दोषी
साइबर हमलों की दोषी रूसी संस्था पर पाबंदी।

वाशिंगटन, एजेंसियां। साइबर हमलों के मामले में कुख्यात रूसी कंपनियों की गतिविधियां थम नहीं रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी पर आज अमेरिका ने पाबंदी को मंजूरी दी है। यह कंपनी औद्योगिक क्षेत्रों में साइबर हमला करने में लिप्त पाई गई है।

अमेरिकी कोषागार विभाग के अनुसार रूसी सरकार के अधीन चल रही यह संस्था सेन्ट्रल साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ केमिस्ट्री एंड मैकेनिक्स है। इस संस्था को 2017 में मध्य पूर्वी देशों के तेल औद्योगिक क्षेत्रों में साइबर हमले का दोषी पाया गया। इन हमलों का मकसद यहां के डाटा को चुराना और हमले के बाद फिरौती मांगने का रहा है। ये हमले तेल क्षेत्रों में मानवीय जीवन को बचाने वाले सिस्टम में भी सेंध लगाकर गंभीर चुनौती दे रहे थे। साइबर हमला करने वालों ने पिछले साल अमेरिका में भी बीस बिजली क्षेत्रों में सेंध लगाने की कोशिश की थी।

chat bot
आपका साथी