Coronavirus: अमेरिका में रहस्यमय वायरस का पहला मामला आया सामने, वुहान से लौटा था मरीज

चीन में फैले रहस्यमय कोरोनावायरस का अमेरिका में पहला केस सामने आया है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

By TaniskEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 08:20 AM (IST)
Coronavirus: अमेरिका में रहस्यमय वायरस का पहला मामला आया सामने, वुहान से लौटा था मरीज
Coronavirus: अमेरिका में रहस्यमय वायरस का पहला मामला आया सामने, वुहान से लौटा था मरीज

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। चीन में फैले रहस्यमय कोरोनावायरस का अमेरिका के वाशिंगटन शहर में पहला केस सामने आया है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार मरीज चीन से 15 जनवरी को चीन के वुहान प्रांत से अमेरिका आया। बता दें कि थाईलैंड, जापान और कोरिया में भी नए वायरस के मामले सामने आए हैं। चीन में इससे मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। इस रहस्यमय वायरस को 2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV) नाम दिया गया है।   

वाशिंगटन के गवर्नर जे इंसली के अनुसार पीड़ित की उम्र 30 साल से ऊपर बताई जा रही है। वह चीन में अपने गृहनगर की यात्रा से लौटने के पिछले वीकेंड पर बीमार पड़ गया था। सोमवार को पता चला कि वह रहस्यमय कोरोनावायरस से पीड़ित है। एहतियात के तौर पर वाशिंगटन के चिकित्सा केंद्र में उसे भर्ती कराया गया।अब वह स्वस्थ है। इस मरीज के अलावा किसी अन्य के संक्रमित होने की जानकारी नहीं है। 

चीन में 300 मामलों की पुष्टि 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, चीन में 2019-nCoV के लगभग 300 मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें से अधिकतर मामले वुहान में सामने आए हैं। पूरे चीन में अब तक 9 मौतें हो चुकी हैं। डब्ल्यूएचओ ने इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने पर विचार के लिए आज बैठक करने वाला है। 

हवाईअड्डों पर जांच के लिए इंतजाम

चीन से आने वाले यात्रियों की भारत समेत दुनियाभर के हवाईअड्डों पर जांच के लिए इंतजाम हो रहे हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) सलाह पर, अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क (JFK) और लॉस एंजिल्स हवाईअड्डों पर सार्वजनिक मेडिकल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है और इस सप्ताह अटलांटा और शिकागो में भी इसे शुरू करने की योजना है। वहीं भारत में थर्मल स्क्रीनिंग के माध्यम से मुंबई, दिल्ली और कोलकाता समेत सात हवाईअड्डों पर यात्रियों की जांच की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढें: Coronavirus: चीन में वायरस से मरने वालों की संख्‍या नौ पहुंची, WHO ने जारी किया अलर्ट

chat bot
आपका साथी