US Presidential Oath ceremony : अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडेन, तस्वीरों में देखें शपथ ग्रहण समारोह

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। शपथ ग्रहण समारोह में जो बाइडेन ने कहा आज हम एक उम्मीदवार की नहीं बल्कि लोकतंत्र के कारण की जीत का जश्न मना रहे हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:42 PM (IST)
US Presidential Oath ceremony : अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडेन, तस्वीरों में देखें शपथ ग्रहण समारोह
देखें शपथ ग्रहण समारोह की दिलचस्प तस्वीरें

वॉशिंगटन, एएनआइ। जो बाइडन अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। उन्होंने सौ वर्ष पुरानी बाइबल पर हाथ रखकर शपथ ली। वहीं, भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। नीचे देखें समारोह की कुछ दिलचस्प तस्वीरें....

जो बाइडेन ने अपने भाषण में कहा, 'मैं संविधान की रक्षा करूंगा। मैं अपने लोकतंत्र की रक्षा करूंगा। मैं अमेरिका की रक्षा करूंगा। मैं आपकी सेवा में वह सब कुछ रखूंगा।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह जनता की भलाई के लिए काम करेंगे।

#WATCH | US President Joe Biden says, "I'll defend the Constitution. I'll defend our democracy. I'll defend America. I'll keep everything I do in your service, thinking not of power but of possibilities, not of personal interests but of public good". pic.twitter.com/JtDbsqZ2Vw

— ANI (@ANI) January 20, 2021

हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा ने यूएस कैपिटल के उद्घाटन समारोह में संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय गान गाया। 

#WATCH | US: Lady Gaga sang the national anthem of the United States at the inauguration ceremony at the US Capitol. pic.twitter.com/p6FvD2PUgS— ANI (@ANI) January 20, 2021

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और 2016 अमेरिकी कैपिटल में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

शपथ ग्रहण समारोह में जो बाइडेन ने कहा, 'आज, हम एक उम्मीदवार की नहीं बल्कि लोकतंत्र के कारण की जीत का जश्न मना रहे हैं। हमने आज फिर से सीखा है कि लोकतंत्र अनमोल है, लोकतंत्र नाजुक है और इस समय पर, मेरे मित्र, लोकतंत्र प्रबल है।'

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस अपनी पत्नी केरेन पेंस के साथ कैपिटल हिल पहुंचे और जो बाइडेन के शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

जो बाइडन से पहले देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की कमला हैरिस ने शपथ ली। उन्हें सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमायोर ने शपथ दिलाई।

US: Kamala Harris sworn-in as the first female Vice President of the United States of America. pic.twitter.com/fYEcCd5oD4— ANI (@ANI) January 20, 2021

chat bot
आपका साथी