अमेरिकी पुलिसकर्मी ने भारतीय की घुटने से दबाई गर्दन, लोगों में भड़का आक्रोश

भारतीय मूल के व्यक्ति की गर्दन पुलिसकर्मी द्वारा अपने घुटने से दबाने का वीडियो सामने आने से अमेरिका में लोगों में आक्रोश भड़क गया है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:07 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:07 AM (IST)
अमेरिकी पुलिसकर्मी ने भारतीय की घुटने से दबाई गर्दन, लोगों में भड़का आक्रोश
अमेरिकी पुलिसकर्मी ने भारतीय की घुटने से दबाई गर्दन, लोगों में भड़का आक्रोश

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। न्यूयॉर्क में गिरफ्तारी के दौरान भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गर्दन पुलिसकर्मी द्वारा अपने घुटने से दबाने का वीडियो सामने आने से अमेरिका में लोगों में आक्रोश भड़क गया है।

यह वीडियो भारतीय मूल के युगेश्वर गेंदाप्रसाद की गिरफ्तारी का है। जिन्हें सोमवार को शेनेक्टेडी शहर में गिरफ्तार किया गया था। इसमें दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी उनकी गर्दन पर अपना घुटना दबाए हुए है। इस दृश्य ने 25 मई को मिनीपोलिस में अफ्रीकी अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की हत्या की याद ताजा कर दी।

हालांकि गेंदाप्रसाद को गिरफ्तारी के बाद तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया और वह बच गए। बाद में उन्होंने शेनेक्टेडी पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया। गेंदाप्रसाद ने बताया कि जब उन्हें पुलिस कार में बैठाया गया तो वह अचेत हो गए थे और उन्हें अस्पताल में होश आया। फिलहाल आरोपित पुलिसकर्मी को डेस्क ड्यूटी में लगा दिया गया है।                                                                                                           

chat bot
आपका साथी