राष्ट्रपति ट्रंप के बाद US फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रप भी दिखी मास्क में, किया वीडियो पोस्ट

मेलानिया ट्रंप पिछले सप्ताह द मैरी एलिजाबेथ हाउस की यात्रा के दौरान मास्क में खुद का एक वीडियो पोस्ट किया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:59 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:15 AM (IST)
राष्ट्रपति ट्रंप के बाद US फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रप भी दिखी मास्क में, किया वीडियो पोस्ट
राष्ट्रपति ट्रंप के बाद US फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रप भी दिखी मास्क में, किया वीडियो पोस्ट

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फेस मास्क पहने देखने के एक दिन बाद फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने पिछले सप्ताह द मैरी एलिजाबेथ हाउस की यात्रा के दौरान मास्क में खुद का एक वीडियो पोस्ट किया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार कोरोना वायरस और उससे बचाव के लिए लागू कड़े उपायों का पालन करने सबसे पीछे रहे हैं। ट्रंप हर जगह बिना मास्क के चले जाते थे, जहां इसपर काफी बवाल हुआ और लगातार बढ़ रहे अमेरिका में कोरोना के मामलों के बीच उन्हें शनिवार को पहली बार मास्क पहने हुए देखा गया। अब उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मास्क में दिखाई दीं हैं।

मेलानिया द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मैरी एलिजाबेथ हाउस की यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें वह मास्क पहने दिखाई दी। अपने इस ट्वीट में उन्होंने यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैरी एलिजाबेथ हाउस के कर्मचारियों, माताओं और बच्चों के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। यह जानकर खुशी हुई कि मैरी एलिजाबेथ हाउस परिवारों को मजबूत बनाने में मदद करता है, कमजोर महिलाओं एवं उनके बच्चों को आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है।'

It was a pleasure to spend time with the staff, mothers & children at The Mary Elizabeth House, a place that helps strengthen families & provides life skills, counseling & educational resources to help vulnerable single women & their children. #BeBest pic.twitter.com/hQSjP0sHi1

— Melania Trump (@FLOTUS) July 12, 2020

फर्स्ट लेडी का ट्वीट ट्रंप द्वारा वाल्टर रीड अस्पताल में फेस मास्क पहनने के एक दिन बाद आया है। उल्लेखनीय रूप से, उन्होंने महीनों तक सार्वजनिक रूप से फेस मास्क पहनने से मना कर दिया था।

अमेरिका कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। रविवार को, देश में 61,000 से अधिक मामलों को दर्ज किया गया। लगातार सबसे ज्यादा मामले। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक, 134,000 से अधिक लोगों की मौतों के साथ 3.2 मिलियन से अधिक अमेरिकावासी संक्रमण के शिकार हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी