व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी जिल बाइडन, शिक्षकों के नाम पहले संदेश में कहा 'शुक्रिया'

अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनने के बाद जिल बाइडन ने अपने पेशे को नहीं छोड़ा है। वो राष्ट्रपति जो बाइडन का साथ निभाते हुए व्हाइट हाउस में रहेंगी लेकिन अपना फुल टाइम जॉब जारी रखेंगी। इसका सबूत उन्होंने दे दिया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 03:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 03:51 PM (IST)
व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी जिल बाइडन, शिक्षकों के नाम पहले संदेश में  कहा 'शुक्रिया'
व्हाइट हाउस से फर्स्ट लेडी जिल बाइडन का संदेश

वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनने के बाद जिल बाइडन ने अपने पेशे को नहीं छोड़ा है। वो राष्ट्रपति जो बाइडन का  साथ निभाते हुए व्हाइट हाउस में रहेंगी लेकिन अपना फुल टाइम जॉब जारी रखेंगी। इसका सबूत उन्होंने दे दिया है।  अमेरिका की फर्स्ट लेडी और शिक्षिका जिल बाइडन (Jill Biden) अब देश के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ व्हाइट हाउस में हैं। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले कोविड-19 महामारी के दौरान साहसी प्रतिबद्धता के लिए शिक्षा क्षेत्र को शुक्रिया कहा।  उन्होंने कहा, 'हमारे पेशे के लिए मैंने कभी अभिमान महसूस नहीं किया।'  

जिल जो बाइडन की दूसरी पत्नी हैं। जिल व जो बाइडन की मुलाकात वर्ष 1975 में हुई थी और 1977 में उन्होंने शादी कर ली। फर्स्ट लेडी जिल बाइडन (Jill Biden) पेशे से इंग्लिश की प्रोफेसर (educator) हैं।  डॉक्‍टर जिल बाइडन के पास चार डिग्री है। बुधवार, 20 जनवरी को जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन  के साथ इनॉगरेशन सेरेमनी में मौजूद थीं। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद  जिल बाइडन अमेरिका की फर्स्ट  लेडी बन गई हैं।

VIDEO: US First Lady and teacher Jill Biden thanks educators for their "heroic commitment" during the Covid-19 pandemic, on her first day in White House.

"I have never felt prouder of our profession," says Biden who will be the first First Lady to retain a full-time job pic.twitter.com/geuwKNKFhI

— AFP News Agency (@AFP) January 22, 2021

व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी यानि प्रथम महिला के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाह के साथ अपना  पढ़ाने का काम नहीं छोड़ेंगी।   इसके साथ ही वे अमेरिकी इतिहास में पहली फर्स्ट लेडी होंगी जो व्हाइट हाउस में इतने बड़े ओहदे पर होने के बावजूद बाहर काम कर सैलरी लेंगी। बता दें कि जिल बाइडन को उनके स्टूडेंट 'डॉक्टर बी' के नाम से पुकारते हैं।   फर्स्ट लेडी के तौर पर जिल शिक्षा के मामलों पर काम करेंगी और सैन्य परिवारों के पास जाएंगी जो उन्होंने मिशेल ओबामा (Michelle Obama) के साथ वर्ष 2011 में शुरू किया था।  

chat bot
आपका साथी