अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार लाख के पार, जानें और देशों का क्या है हाल

ब्रिटेन में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत पिछले 24 घंटे में हुई हैं। मंगलवार को यहां 1610 लोगों की मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या नब्बे हजार पहुंच गई है। वहीं चीन के बीजिंग में सबवे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 06:20 PM (IST)
अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार लाख के पार, जानें और देशों का क्या है हाल
चीन की राजधानी बीजिंग में सबवे स्टेशन बंद किए गए

न्यूयॉर्क, एजेंसियां। कोरोना महामारी का प्रकोप अभी बरकरार है। अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा चार लाख के पार हो गया है। ब्रिटेन में भी पिछले 24 घंटे में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक रही। चीन की राजधानी बीजिंग में सबवे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार लाख से ऊपर पहुंच गई है। न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, टैक्सास और फ्लोरिडा प्रा्ंतों में महामारी की गति सबसे ज्यादा है। मरने वालों की संख्या में पिछले एक महीने में ज्यादा तेजी आई है।

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा मौत

ब्रिटेन में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत पिछले 24 घंटे में हुई हैं। मंगलवार को यहां 1610 लोगों की मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या नब्बे हजार पहुंच गई है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकोक सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीती पटेल ने कहा है कि देश में कोरोना के आंकड़े डराने वाले हैं।

चीन की राजधानी बीजिंग में सबवे स्टेशन बंद किए गए

चीन में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए अब दस दिसंबर के बाद विदेशों से आने लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। राजधानी बीजिंग में सबवे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। चीन में 11 फरवरी से शुरू होने वाले नए साल को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है। नए साल पर लाखों लोग एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा करते हैं। उत्सवों में भी भीड़ एकत्रित होती है। अनुमान है कि हर रोज चार करोड़ लोग यात्रा करेंगे।

वेटिकन सिटी में बेघर लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने का काम शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह 84 वर्षीय पोप फ्रांसिस और 93 वर्षीय पूर्व पोप बेनेडिक्ट ने वैक्सीन का पहला डोज लिया।

फाइजर की वैक्सीन नए स्ट्रेन में कारगर

एक अध्ययन में यह सामने आया है कि फाइजर की वैक्सीन नए स्ट्रेन में कारगर साबित हुई है। नया स्ट्रेन ज्यादा घातक माना गया है। फाइजर ने कहा है कि नए स्ट्रेन के मरीजों पर इसका ट्रायल किया गया है। जिसमें वैक्सीन प्रभावी रही।

जिम्बाब्वे के विदेश मंत्री की कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण जिम्बाब्वे के विदेश मंत्री 61 वर्षीय सिबुसियो मोयो की मौत हो गई। मोयो सैन्य प्रमुख रहे हैं। वह 2017 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने टीवी पर राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे की सत्ता पलट की घोषणा की थी। मोयो को राष्ट्रपति एमर्सन मुगाबे ने विदेश मंत्री बनाया था।

chat bot
आपका साथी