बड़े नरसंहार की साजिश रच रहा अमेरिकी तटरक्षक अधिकारी गिरफ्तार

हेसन बड़े पैमाने पर निर्दोष लोगों की हत्या की साजिश रच रहा था। खुद को कट्टर श्वेत राष्ट्रवादी मानने वाले हेसन के निशाने पर उदारवादी थे।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 06:17 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 09:27 PM (IST)
बड़े नरसंहार की साजिश रच रहा अमेरिकी तटरक्षक अधिकारी गिरफ्तार
बड़े नरसंहार की साजिश रच रहा अमेरिकी तटरक्षक अधिकारी गिरफ्तार

वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिका में तटरक्षक बल के एक अधिकारी को बड़े नरसंहार की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लेफ्टिनेंट पद पर तैनात 49 वर्षीय क्रिस्टोफर पॉल हेसन को पिछले शुक्रवार को राजधानी वाशिंगटन के उपनगरीय इलाके से गिरफ्तार किया गया था। बीते बुधवार को अदालती दस्तावेजों से उसके बारे में जानकारी सार्वजनिक हुई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, हेसन बड़े पैमाने पर निर्दोष लोगों की हत्या की साजिश रच रहा था। खुद को कट्टर श्वेत राष्ट्रवादी मानने वाले हेसन के निशाने पर उदारवादी थे। डेमोक्रेटिक पार्टी के कई उदारवादी नेता और मीडिया जगत की हस्तियां उसकी हिटलिस्ट में थे।

मैरीलैंड स्थित उसके घर से 15 बंदूकें और 1000 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। वह जुलाई, 2011 में नार्वे में बड़े नरसंहार को अंजाम देने वाले एंडर्स ब्रेविक से प्रेरित बताया जाता है। 21 साल के ब्रेविक ने युवाओं के एक कैंप में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 77 लोगों की हत्या कर दी थी।

chat bot
आपका साथी