US vs China : अमेरिका ने चीन से ताइवान के खिलाफ दबाव खत्म करने को कहा, जी-7 में भी छाया रहा है ड्रैगन

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य यांग जिएची के साथ फोन पर हुई वार्ता में यह संदेश दिया।फोन पर बातचीत के दौरान ब्लिंकेन ने हांगकांग में लोकतांत्रिक मानकों में गिरावट पर अमेरिकी चिंता से अवगत कराया।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:49 PM (IST)
US vs China : अमेरिका ने चीन से ताइवान के खिलाफ दबाव खत्म करने को कहा, जी-7 में भी छाया रहा है ड्रैगन
अमेरिका ने चीन से ताइवान के खिलाफ दबाव खत्म करने को कहा। फाइल फोटो।

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका ने चीन से ताइवान के खिलाफ दबाव खत्म करने का आह्वान करते हुए जलडमरूमध्य समस्या का शांतिपूर्ण समाधान करने को कहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने शुक्रवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मामले आयोग के कार्यालय के निदेशक यांग जिएची के साथ फोन पर हुई वार्ता में यह संदेश दिया। फोन पर बातचीत के दौरान ब्लिंकेन ने हांगकांग में लोकतांत्रिक मानकों में गिरावट पर अमेरिकी चिंता से अवगत कराया।

शिनजियांग में मुस्लिम उइगर के नरसंहार के खिलाफ भी मुद्दा उठाया

इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने शिनजियांग में मुस्लिम उइगर के नरसंहार और समुदाय एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ अमानवीय अत्याचार का भी मुद्दा उठाया।विदेश विभाग ने कहा है, 'उन्होंने बीजिंग से ताइवान के खिलाफ दबाव खत्म करने और जलडमरूमध्य का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने को कहा है।' ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ रहा है। चीन ने ताइवान के खिलाफ राजनीतिक दबाव और सैन्य खतरा बढ़ा दिया है। करीब-करीब हर रोज ताइपे की हवाई रक्षा प्रणाली का उल्लंघन किया जा रहा है।

चीन ने मिसाइल, रक्षा प्रणाली तैनात करने की अमेरिकी योजना की निंदा की

चीन ने अपने पड़ोसी देशों में अमेरिका की मिसाइल और रक्षा प्रणाली लगाने की योजना की निंदा की है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने निशस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र समर्थित कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए इस संबंध में टिप्पणी की।

वीगर मुसलमानों को लेकर चीन पर कसा शिकंजा उधर, अमेरिका समेत दुनिया के अन्‍य विकसित मुल्‍कों ने चीन को घेरने का रोडमैप तैयार कर लिया है। जी-7 की बैठक में विश्‍वभर में चीन के बढ़ते प्रभुत्‍व को सीमित करने के लिए सबसे ज्‍यादा चर्चा हुई। इस बैठक में जी-7 के सभी मुल्‍क इस बात पर राजी थे कि पश्चिमी देशों को चीन के बारे में कुछ सोचना चाहिए और उसका काउंटर तैयार करना चाहिए। आखिर क्‍या है अमेरिका की चीन के खिलाफ ब्‍यूह रचना। क्‍या है जी-7। बता दें कि इस वर्ष के प्रारंभ में अमेरिका, यूरोपीय यूनियन, ब्रिटेन और कनाडा ने चीन पर प्रतिबंध लगाए थे। इसमें प्रमुख रूप से यात्रा-प्रतिबंध और संपत्ति फ्रीज करना शामिल है। इसके अतिरिक्‍त इन देशों ने शिनजियांग में वरिष्ठ अधिकारियों को भी लक्षित किया जिन पर वीगर मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन के गंभीर आरोप थे। गौरतलब है कि चीन के उत्तर-पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में कथित तौर पर वीगर मुस्लिमों को बंधक करके, कैंप में रखा गया है। चीन हुकूमत उनसे जबरन मजदूरी करवाता है। चीन पर यह भी आरोप लगे हैं कि वो वीगर मुस्लिम महिलाओं की नसबंदी कर रहा है। वीगर बच्चों को उनके परिवारों से अलग किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी